<
Categories: गुजरात

Viral Video: एबीवीपी के कार्यक्रम में लड़की ने ‘धक-धक’ गाने पर भगवा रंग की साड़ी में किया जबरदस्त डांस, कांग्रेस नेता बोले- ‘हिंदू रक्षा दल वाले…’

Girl Dance Viral Video: सोशल मीडिया पर एक लड़की के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसे लेकर दावा किया जा रहा है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रम में लड़की ने भगवा कलर की साड़ी पहनकर डांस किया, जिसे लेकर कांग्रेस के नेताओं ने निशाना साधा है.

Girl Dance Video: सोशल मीडिया पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि स्टेज पर भगवा कलर की साड़ी पहने एक लड़की ‘धक-धक करने लगा’ गाने पर डांस कर रही है. वीडियो के सामने आने के बाद एबीवीपी को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है. इस पर कांग्रेस के कई नेताओं की भी प्रतिक्रिया आई है. 

कांग्रेस की नेता रागिनी नायक ने वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा- “कोई और करे तो ‘हाहाकार’ संघी करे तो ‘जय जयकार’ ABVP के कार्यक्रम में… ये भगवा वस्त्र धारण किए कन्या कैसा नृत्य कर रही हैं कैसी भाव-भंगिमाएं हैं.”

‘हिंदू रक्षा दल वाले लाठी लेकर पहुंच गए होते’

वहीं कांग्रेस के एक और नेता सुरेंद्र राजपूत ने एक्स पर लिखा- “ये कार्यक्रम ABVP के बैनर तले हो रहा है, इसलिए सब ठीक है, कहीं और हो रहा होता तो यही ABVP वाले, बजरंग दल वाले और हिंदू रक्षा दल वाले लाठी लेकर पहुंच गए होते.”

इसके इलावा एक एक्स यूजर ने लिखा- “दीपिका के कपड़ो के रंग से कुछ लोगों की भावनाएं आहत हुई थीं. ABVP का प्रोग्राम है इसलिए अब किसी को कोई दिक्कत नहीं है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा- “ABVP के बैनर तले भगवा वस्त्र पहन कर डांस कार्यक्रम हो रहा है तो किसी की भावनाएं आहत नहीं हुईं, अगर यही किसी दूसरी जगह होता तो ना जाने कितनी हाय तौबा हो रही होती.”

‘बढ़िया नृत्य प्रस्तुत किया’

एक और एक्स यूजर ने लिखा- “पीछे ABVP लिखा हुआ दिखाई दे रहा है और बगल में किसी भगवान की फोटो दिखाई दे रही है और जिस गाने पर ये महिला ये प्रस्तुति कर रही है ‘दिल धक-धक करने लगा, मोरा जियरा डरने लगा.’ कुछ भी कहो, लेकिन बढ़िया नृत्य प्रस्तुत किया है.

कहां का है वायरल वीडियो?

बता दें कि यह वीडियो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के ‘संस्कार संगम 2026’ में संस्कारवान कार्यक्रम का है. तीन दिवसीय यह कार्यक्रम ABVP की ओर से वडोदरा के महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी (MSU) में 7-9 अप्रैल तक आयोजित किया गया था. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर बुरी तरह वायरल है. फिलहाल एबीवीपी की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Recent Posts

Nari Shakti Vandan Act: पीएम मोदी ने सभी दलों को लिखी चिट्ठी, महिला आरक्षण बिल पर मांगा समर्थन, क्या बनेगी बात?

Nari Shakti Vandan Act: प्रधानमंत्री मोदी ने सभी राजनीतिक दलों को पत्र लिखकर ‘नारी शक्ति…

Last Updated: April 12, 2026 10:08:46 IST

MP Gold Price 12 April: US-ईरान सीजफायर के बीच सोने का दाम बढ़ा या घटा? जानें अपने शहर का ताजा रेट

Madhya Pradesh Gold Price Today: भोपाल में आज 24 कैरेट सोने का रेट आज 1…

Last Updated: April 12, 2026 09:58:47 IST

UP Gold Price 12 April: उत्तर प्रदेश में सोना बना टेंशन का कारण! अभी खरीदारी करें या करें इंतजार?

UP Gold Price 12 April: उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में आज सोने के दाम…

Last Updated: April 12, 2026 09:42:42 IST

Asha Bhosle controversial songs: आशा भोसले का वो गाना, जिसे टीवी और रेडियो ने कर दिया था बैन, आज भी है हिट

Asha Bhosle Best Song: आशा भोसले का वो गाना जिसे टीवी और रेडियो से बैन…

Last Updated: April 12, 2026 09:30:59 IST

Gold Rate Today 12 April 2026: घटा या बढ़ा? जानें आपके शहर में आज क्या है सोने का दाम

Gold Ka Bhav Aaj Kya Hai, 12 April 2026: इस बीच, GoodReturns के डेटा के…

Last Updated: April 12, 2026 09:29:45 IST