<

कांग्रेस के इस बड़े नेता के भतीजे ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, फिर किया ऐसा कांड, इलाके में मची सनसनी

गुजरात के भावनगर जिले (Bhavnagar District) में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शक्तिसिंह गोहिल (Senior Congress leader Shaktisinh Gohil) के भतीजे आदित्यराज सिंह गोहिल (Nephew Adityaraj Singh Gohil) ने अपनी पत्नी को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या (Dies by suicide) कर ली. पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है.

Gujarat Maritime Board Officer Shoots Wife, Then Dies By Suicide: गुजरात के भावनगर जिले के उमराला तालुका के टिम्बी गांव से बेहद ही झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है. जहां, कांग्रेस के सांसद और प्रदेश अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल के भतीजे आदित्यराज सिंह गोहिल ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या गोहिल को लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. इतना ही नहीं इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद भतीजे ने खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. 

पारिवारिक विवाद के बाद खौफनाक कदम

इस वारदात को लेकर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दरअसल,  यह घटना पारिवारिक कलेश का परिणाम हो सकती है. तो वहीं, पुलिस के मुताबिक, आदित्यराज सिंह का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद उन्होंने गुस्से में आकर यह खौफनाक कदम उठा लिया. इसके बाद गोलीबारी की आवाज सुनकर जब घरवाले और ग्रामीण वहां पहुंचे, तो दोनों खून से लथपथ पाए गए, जहां उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 

चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीण और परिजन

गोलीबारी की आवाज से पूरा गांव और घर के सदस्य दहल उठे.  जब परिजन कमरे की तरफ दौड़े, तो वहां का नजारा बेहद ही चौंकाने वाला, दोनों खून से लथपथ हालत में पाए गए थे. आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से दंपति को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों ने दम तोड़ दिया था. डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. 

परिवार में शोक की लहर पुलिस और FSL की जांच शुरू

शक्तिसिंह गोहिल का परिवार गुजरात के सबसे सम्मानित राजनीतिक परिवारों में से एक माना जाता है. तो वहीं, घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. जहां,  फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए और वारदात में इस्तेमाल हथियार को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.  पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि विवाद की असली वजह क्या थी. 

Darshna Deep

Recent Posts

सोनभद्र में नई कार की खुशी मातम में बदली, बच्चों की झूठी चीख सुन शख्स की बेरहमी से पिटाई और गाड़ी के उड़ाए परखच्चे!

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है,…

Last Updated: March 25, 2026 09:20:35 IST

पिघले हुए प्लास्टिक से ढका बदन, Urfi Javed ने ‘बैकलेस लीफ़’ ड्रेस पहनकर पार की बोल्डनेस की हदें, वायरल हुआ वीडियो!

अपनी बोल्डनेस और अनोखे आउटफिट्स के लिए मशहूर ऊर्फी जावेद ने एक बार फिर साबित…

Last Updated: March 25, 2026 09:01:05 IST

Dhurandhar 2 Box Office Day 6: 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है धुरंधर 2! 6 दिन में तोड़े इतने रिकॉर्ड?

Dhurandhar 2 Box Office Day 6: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 हर घंटे एक नया…

Last Updated: March 25, 2026 07:49:15 IST

Ram Navami 2026: अष्टमी और नवमी कब है? कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और सही समय, पूजन विधि और जरूरी नियम

Chaitra Navratri Ashtami Navami: चैत्र नवरात्र की अष्टमी और नवमी की तीथी को लेकर बहुत…

Last Updated: March 25, 2026 07:45:53 IST

हर तरफ लाश ही लाश…, करोल बाग में भयानक सड़क हादसा; डबल डेकर बस पलटने से मचा हड़कंप

Karol Bagh Bus Accident: हादसे की खबर मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें…

Last Updated: March 25, 2026 07:55:16 IST

बिहार से लेकर दिल्ली तक…18 राज्यों में आंधी तूफान और बारिश का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम?

Aaj Ka Mausam 25 March: देश के कई राज्यों में मार्च के आखिरी सप्ताह में…

Last Updated: March 25, 2026 07:39:40 IST