<

ना लंबा रिलेशन, ना सालों की डेटिंग; 15 मिनट में शादी तय और 7 दिन में फेरे, जानिए कौन था वो इश्कबाज क्रिकेटर

Cricketer Love Story: क्रिकेट की दुनिया में कुछ ऐसी प्रेम कहानियां हैं, जिनके किस्से इतने रोचक हैं कि वो दर्शकों को चौंकाने का काम करते हैं. आज हम आपको एक ऐसे भारतीय क्रिकेटर की लव स्टोरी बताएंगे, जिनका शादी का प्लान सिर्फ 15 मिनट में ही बन गया था.

Cricketer Love Life: हम आज जिस खिलाड़ी की बात करने जा रहे हैं, वो भारतीय क्रिकेट के दिग्गज गेंदबाजों में शुमार थे. इन दिनों वह आईपीएल टीम के कोच हैं. इस खिलाड़ी ने खुद खुलासा किया था कि उन्होंने मात्र 15 मिनट में अपनी शादी का प्लान बनाया और अगले हफ्ते फेरे ले लिए. ऐस प्रेम कहानियां और उनके परिणाम बहुत कम देखने को मिलते हैं. जानिए आखिर कौन है वो क्रिकेटर और उनकी पत्नी. उनके बारे में जानें सबकुछ. 

कौन है वो क्रिकेटर?

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज और वर्तमान में गुजरात टाइटंस के बॉलिंग कोच आशीष नेहरा ही वो खिलाड़ी हैं, जिनकी हम बात कर रहे हैं. आशीष नेहरा अपनी धारधार गेंदबाजी के लिए जाने जाते थे. इसके साथ ही वह अपनी लव स्टोरी की वजह से भी चर्चा में रहे हैं.

कैसे शुरू हुई थी आशीष नेहरा की लव स्टोरी?

2002 का साल था और आशीष नेहरा इंग्लैंड दौरे पर थे. ओवल में मैच था, उसी दौरान नेहरा की मुलाकात रुश्मा से हुई. इसी के बाद दोनों में बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ती गईं. कई दिनों तक बातचीत करने के बाद, दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे. वे साथ में घूमने भी गए और धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई.

ashishnehrawithwiferushma

15 मिनट में बनाया शादी का प्लान

साल 2009 में, आशीष नेहरा अपने दोस्तों के साथ बैठे थे, तभी उनके मन में शादी का ख्याल आया. जब आशीष ने रुश्मा को इस बारे में बताया, तो उन्हें पहले ये यकीन नहीं हुआ. लेकिन बाद में उन्होंने यह प्रस्ताव को खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया. बताया जाता है कि  पूरी शादी की योजना आशीष नेहरा ने महज 15 मिनट में तैयार की थी. फिर दोनों की शादी एक हफ्ते के भीतर हो गई. दोनों 2 अप्रैल 2009 को शादी के बंधन में बंध गए थे. 

कौन हैं रुश्मा नेहरा?

रुश्मा नेहरा गुजरात की रहने वाली हैं. वह भी अपना अधिकांश जीवन लाइमलाइट से दूर बिताती हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी वह दूर रहती हैं. वर्तमान में वह एक होममेकर हैं और उन्हें आर्ट बनाने और बेकरी का शौक है. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

‘मुश्किलें हमारी राह नहीं रोक सकतीं’, दशहरा समारोह में PM मोदी ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश

PM Modi Dussehra Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के IP एक्सटेंशन में हुए दशहरा…

Last Updated: October 20, 2026 20:17:29 IST

तमिलनाडु में कर्ज घटने पर सियासी घमासान, DMK ने TVK सरकार को घेरा; ठेकेदारों के भुगतान रोकने का आरोप

Tamil Nadu Politics: तमिलनाडु में सरकारी कर्ज को लेकर सियासत तेज हो गई है. सीएम…

Last Updated: October 20, 2026 19:52:21 IST

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दूसरी बेटी के नाम का किया एलान, क्या है दुआ की छोटी बहन का नाम?

Deepika Padukone Daughter Name: हाल ही में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की दूसरी बेटी…

Last Updated: October 20, 2026 19:25:20 IST

दशहरे की सुबह टूटा गरीब परिवार पर दुखों का पहाड़, कच्चा मकान गिरने से 12 साल की बच्ची की मौत

Mahoba News: उत्तर प्रदेश के महोबा में दशहरे के दिन एक परिवार की खुशियां छिन…

Last Updated: October 20, 2026 18:45:06 IST

‘गरवी वारसो’ में महाष्टमी पर आचार्यश्री भाविन और पू. मननजी ने की महाआरती

वर्ल्ड रिकॉर्ड वाले डांडिया नवरात्रि में गुरु-आचार्य, मेयर, अधिकारियों और भाजपा के गुजरात संगठन महामंत्री…

Last Updated: October 20, 2026 17:37:19 IST

शिवा शर्मा मामले में श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिन तक पुलिस को देती रही चकमा; नेपाल से नागपुर तक ऐसे पहुंची जांच

Shiva Sharma Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के बाद से उसकी कथित…

Last Updated: October 20, 2026 16:30:47 IST