<
Categories: गुजरात

Surat News: गणपति बप्पा के दरबार में चोरी! सूरत में 8 मंडपों से कीमती सामान पार

Ganesh mandap theft: एक बार फिर साबित हो गया है कि चोरों और लुटेरों की कोई धार्मिक आस्था नहीं होती। मंगलवार की एक ही रात में शहर के कोट इलाके में स्थित 8 गणेश मंडपों में चोरों ने घुसकर श्रद्धालुओं द्वारा भगवान की भक्ति में पहने गए चांदी और तांबे के कलश, दीपक, मूर्तियां और पैसों के हार चुरा लिए।

Ganesh Mandap Theft in Surat: गुजरात के सूरत शहर एक बार फिर चोरी की बड़ी वारदात से दहल गया। महिधरपुरा इलाके में मंगलवार की देर रात चोरों ने एक साथ 8 गणेश मंडपों को निशाना बनाया और चांदी-तांबे के कलश, दीपक, मूर्तियां, नकदी और अन्य कीमती सामान चुरा लिए। इस दौरान दारुखाना रोड स्थित एक मंडप में गणेश प्रतिमा को खंडित कर दिया गया, जिससे श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश फैल गया।

क्या हैं पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, महिधरपुरा क्षेत्र के दारुखाना रोड और आसपास की गलियों में करीब रात 2 बजे तक भक्त मौजूद थे। उनके जाने के तुरंत बाद दो चोर सक्रिय हुए और एक के बाद एक गली में बने गणेश मंडपों में सेंध लगानी शुरू कर दी। 50 मीटर की दूरी पर स्थित चार गलियों में चार मंडपों को लगातार निशाना बनाया गया। कुल आठ मंडपों से चांदी और पीतल की मूर्तियाँ, दीपक और नकदी चोरी हुई।

CCTV में कैद हुई वारदात

घटना के बाद जब श्रद्धालु सुबह मंडपों में पहुंचे तो चोरी और तोड़फोड़ का दृश्य देखकर हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस को तुरंत सूचना दी गई और अधिकारी मौके पर पहुँचे। प्राथमिक जांच में सामने आया कि वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज खंगालकर चोरों की पहचान की कोशिश कर रही है।

दारुखाना रोड स्थित एक मंडप में गणेश प्रतिमा को खंडित करने की घटना ने श्रद्धालुओं की भावनाओं को गहरी चोट पहुँचाई। हालांकि आयोजकों ने तुरंत खंडित मूर्ति का विसर्जन कर श्रद्धापूर्वक नई मूर्ति स्थापित कर दी। बावजूद इसके, भक्तों में गुस्सा और आक्रोश कम नहीं हुआ।

पुलिस और प्रशासन की भूमिका उठे सवाल

घटना के बाद स्थानीय विधायक और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुँचे। डीसीपी राघव जैन ने बताया कि चोरी के पीछे संगठित गिरोह की भूमिका की जांच की जा रही है। वहीं श्रद्धालुओं का कहना है कि जब सरकार ने बड़े गणेश मंडलों में सीसीटीवी कैमरे और पुलिस व्यवस्था अनिवार्य की है, तो इतनी बड़ी चोरी आखिर कैसे हो गई। लोग इसे पुलिस की बड़ी नाकामी मान रहे हैं।

एक ही रात में आठ गणेश मंडपों में चोरी से पूरे इलाके में तनाव और रोष फैल गया है। भक्त लगातार पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है।

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Petrol Diesel Price Today 14 September: पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले जानें आज का ताजा रेट

Petrol Diesel Price Today: भारत की तीन प्रमुख तेल विपणन कंपनियां‌ (OMCs) इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन…

Last Updated: September 14, 2026 06:40:47 IST

Ganesh Chaturthi 2026 Wishes: गणपति बप्पा मोरया! इन खूबसूरत मैसेज से अपनों को भेजें गणेश चतुर्थी की बधाई

Happy Ganesh Chaturthi 2026 Wishes: अगर आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों…

Last Updated: September 14, 2026 00:55:56 IST

SA VS AUS:ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर

South Africa VS Australia: बार्टमैन के बाहर होने के बाद डुआने जेनसेन को ऑस्ट्रेलिया के…

Last Updated: September 14, 2026 00:45:55 IST

Manipur: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा मिलिटेंट हमलों में 2 महिलाओं समेत 4 लोगों की मौत

Manipur: न्यूज़ एजेंसी PTI की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि संदिग्ध मिलिटेंट…

Last Updated: September 14, 2026 00:27:12 IST

Bigg Boss 20: ‘वो फेम के लिए…’ काजी तौकीर की मुरीद हुईं हिना खान, जमकर की तारीफ

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 के घर में सबसे ज्यादा अगर कोई चर्चा बटोर…

Last Updated: September 14, 2026 00:26:24 IST

IND VS Afg: 82 रन और 7 छक्के, अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानिस्तान बेहाल, भारत ने जीता पहला टी20

IND VS Afg:अभिषेक शर्मा शतक से चूक गए. वे 32 गेंदों में 82 रन बनाकर…

Last Updated: September 14, 2026 00:16:40 IST