<
Categories: हरियाणा

पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो.रामबिलास शर्मा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से फ़ोन पर की बात, महेंद्रगढ़ जिले को ई-फसल क्षति पूर्ति पोर्टल में शामिल किए जाने की मांग की

हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने महेंद्रगढ़ जिले को ई-फसल क्षति पूर्ति पोर्टल में शामिल किए जाने की मांग की है। शर्मा ने कहा कि लगातार हो रही भारी बारिश से महेंद्रगढ़ जिले में बाजरा और कपास की फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। सरकार ने किसानों के मुआवजे के लिए पोर्टल खोला है, लेकिन उसमें महेंद्रगढ़ को शामिल नहीं किया गया।

India News (इंडिया न्यूज), Former Education Minister Prof Ram Bilas Sharma : हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने महेंद्रगढ़ जिले को ई-फसल क्षति पूर्ति पोर्टल में शामिल किए जाने की मांग की है। शर्मा ने कहा कि लगातार हो रही भारी बारिश से महेंद्रगढ़ जिले में बाजरा और कपास की फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। सरकार ने किसानों के मुआवजे के लिए पोर्टल खोला है, लेकिन उसमें महेंद्रगढ़ को शामिल नहीं किया गया। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से दूरभाष पर बात की।

  • माधोगढ़ किले के रानी महल एवं रामफल दास आश्रम के हंसनाथ आश्रम तक जाने वाली सड़क को तुरंत ठीक करवाया जाए : प्रो.रामबिलास शर्मा

सड़क के टूटने से पर्यटकों को परेशानी हो रही

पूर्व मंत्री ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि माधोगढ़ किले के रानी महल तक जाने वाला सड़क मार्ग, जो अधिक बरसात से क्षतिग्रस्त हो गया है, को भी तुरंत ठीक कराया जाए। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में सरकार ने माधोगढ़ किले का जीर्णोद्धार कराया था, जिसके बाद यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आने लगे थे। लेकिन सड़क के टूटने से पर्यटकों को परेशानी हो रही है।

महेंद्रगढ़ जिले को ई-फसल क्षति पूर्ति पोर्टल में शामिल किया जाएगा

इसी प्रकार उन्होंने बलाना स्थित बाबा रामपाल दास आश्रम से लेकर पहाड़ की चोटी पर स्थित हंसनाथ आश्रम तक बनी करोड़ों रुपए लागत की सड़क भी बारिश से क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मुख्यमंत्री को दी और उसे भी तुरंत दुरुस्त करने की मांग की।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आश्वासन दिया कि महेंद्रगढ़ जिले को ई-फसल क्षति पूर्ति पोर्टल में शामिल किया जाएगा और दोनों सड़कों की मरम्मत का कार्य भी तुरंत शुरू कराया जाएगा।

इस घड़ी में केंद्र एवं हरियाणा सरकार पूरी तरह पीड़ित प्रत्येक व्यक्ति के साथ खड़ी

पूर्व मंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में केंद्र एवं हरियाणा सरकार पूरी तरह पीड़ित प्रत्येक व्यक्ति के साथ खड़ी है। शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं किसान पुत्र हैं और किसानों की पीड़ा को भली-भांति समझते हैं। उन्होंने याद दिलाया कि वर्ष 2015 में उनके मंत्री कार्यकाल के दौरान ओलावृष्टि से हुए नुकसान का सबसे अधिक मुआवजा महेंद्रगढ़ जिले के किसानों को ही मिला था।

Recent Posts

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST