<

‘हमेशा जीवंत रहेंगे’… गांव की पुरानी यादों में खोए राजा भैया, लिखा- ‘बहुत दुख हुआ, लगा जैसे कि….

Raja Bhaiya Emotional Post Viral: राजा भैया ने अपने इमोशनल पोस्ट में गांव की अपनी पसंदीदा चीज को श्रद्धांजलि दी है. अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि भले ही इतिहास में विलीन होते जा रहे हों, किंतु वो हम सभी की मधुर स्मृतियों में सदैव जीवंत रहेंगे. जानें राजा फैया उर्फ कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह ने किसके लिए इतना इमोशनल पोस्ट शेयर किया.

Raja Bhaiya Emotional Post Viral: उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपना दबदबा कायम करने और चुनावों में हर सुर्खी का हिस्सा रहने वाले ‘राजा भैया’ ने हाल ही में एक इमोशनल पोस्ट जारी करके सबको चौंका दिया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर अपने इमोशनल पोस्ट के साथ राजा भैया उर्फ रघुराज प्रताप सिंह ने गांव के एक पुराने घर को निहारते हुए तस्वीर भी डाली है. इस पोस्ट में राजा भैया ने अपनी पुराने यादों के नाम एक संदेश भी लिखा है. अभी तक इस पोस्ट को 4 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं.

घर टूट रहा है….

अपने सोशल मीडिया पोस्ट में उत्तर प्रदेश के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने टूटे घर के साथ तस्वीर शेयर की है. इसके संदेश में लिखा है कि ‘गाँव में ये घर हमको बहुत प्रिय लगता था. ये पूरे क्षेत्र में सबसे प्यारा घर था. जब भी उधर से गुज़रते तो गाड़ी धीमी करके देखते हुये जाते थे’. राजा भैया आगे लिखते हैं कि ‘आज देखा वो घर टूट रहा है, पक्के मकान के लिये जगह बनाने के लिये. 

पुरानी यादों को दी श्रद्धांजलि

अपनी पुराने समय को याद करते हुए रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने लिखा कि ‘मिट्टी के घर अब भले ही इतिहास में विलीन होते जा रहे हों और उनका स्थान पक्के मकान लेते जा रहे हों, किंतु वो हम सभी की मधुर स्मृतियों में सदैव जीवंत रहेंगे.’ राजा भैया ने गांव के पुराने घर की इस हालत को देखते हुए लिखा कि ‘बहुत दुख हुआ, लगा जैसे कि एक युग का अंत हो रहा है, हमेशा के लिये… ‘ रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के इस पोस्ट को 600 से ज्यादा लोग शेयर कर चुके हैं.

कौन हैं राजा भैया?

जैसा कि हमने बताया कि राजा भैया उर्फ रघुराज प्रताप सिंह उत्तर प्रदेश के कुंडा से विधायक हैं. राज्य में चाहे विधानसभा चुनाव हो, राज्यसभा चुनाव हो या लोकसभा चुनाव. राजा भैया उर्फ रघुराज प्रताप सिंह हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं. 2022 के विधानसभा चुनाव में राजा भैया ने जनसत्ता दल से 2 सीटें जीतीं. पिछले कुछ दिनों से राजा भैया अपने पारिवारिक मामलों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. उनकी पत्नि भानवी सिंह द्वारा एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह पर धोखाधड़ी, जालसाजी के आरोप लगाए गए हैं, जिसकी हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है.

Kajal Jain

Recent Posts

Bigg Boss 20: तेरे पजामे में तो…लव गिल के कैरेक्टर पर स्काउट ने उठाई ऐसी उंगली, भड़क गई पंजाबी क्वीन; फिर जो हुआ…

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी का गुस्सा बढ़ता जा रहा है.…

Last Updated: November 13, 2026 11:39:52 IST

Watch Video: गुरनूर बरार को बैन से विराट कोहली ने कैसे बचाया? मैदान पर हुआ कुछ ऐसा; सर पकड़ लिए फैंस

Virat Kohli Saves Gurnoor Brar Viral Video: भारत और न्यूजीलैंड के चौथे वनडे मुकाबले में…

Last Updated: November 13, 2026 11:21:25 IST

किस राज्य में सबसे ज्यादा कुंवारी महिलाएं? सरकारी रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Average Marriage Age of Women in India: भारत में महिलाओं की शादी की औसत उम्र…

Last Updated: November 13, 2026 11:08:09 IST

Watch Video: हिंदू महिला की अर्थी को मुस्लिम भाइयों ने दिया कंधा, बेटे बनकर दी मुखाग्नि; मस्जिद में भी दिखी मिसाल

Watch Video: केरल में मुस्लिम भाइयों ने 85 साल की हिंदू महिला को मुखाग्नि देकर…

Last Updated: November 13, 2026 11:07:57 IST

Watch Video: ‘ये मेरा आखिरी वीडियो है…’ सड़क नहीं बनी तो पानी की टंकी पर चढ़ीं महिला टीचर, विधायक को बुलाने की जिद पर अड़ीं!

Bijnor Teacher Viral Video: बिजनौर में सड़क और नाली नहीं बनने से परेशान महिला टीचर…

Last Updated: November 13, 2026 10:27:22 IST

Silver Price Today: चांदी की कीमतों में फिर आई तेजी, एक झटके में 1,063 रुपये महंगी हुई सिल्वर; जानें 13 नवंबर के ताजा रेट

Silver Price 13 November 2026: 13 नवंबर को चांदी की कीमतों में तेजी लौटी. MCX…

Last Updated: November 13, 2026 11:37:13 IST