Raja Bhaiya Emotional Post Viral: उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपना दबदबा कायम करने और चुनावों में हर सुर्खी का हिस्सा रहने वाले ‘राजा भैया’ ने हाल ही में एक इमोशनल पोस्ट जारी करके सबको चौंका दिया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर अपने इमोशनल पोस्ट के साथ राजा भैया उर्फ रघुराज प्रताप सिंह ने गांव के एक पुराने घर को निहारते हुए तस्वीर भी डाली है. इस पोस्ट में राजा भैया ने अपनी पुराने यादों के नाम एक संदेश भी लिखा है. अभी तक इस पोस्ट को 4 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं.
घर टूट रहा है….
अपने सोशल मीडिया पोस्ट में उत्तर प्रदेश के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने टूटे घर के साथ तस्वीर शेयर की है. इसके संदेश में लिखा है कि ‘गाँव में ये घर हमको बहुत प्रिय लगता था. ये पूरे क्षेत्र में सबसे प्यारा घर था. जब भी उधर से गुज़रते तो गाड़ी धीमी करके देखते हुये जाते थे’. राजा भैया आगे लिखते हैं कि ‘आज देखा वो घर टूट रहा है, पक्के मकान के लिये जगह बनाने के लिये.
पुरानी यादों को दी श्रद्धांजलि
अपनी पुराने समय को याद करते हुए रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने लिखा कि ‘मिट्टी के घर अब भले ही इतिहास में विलीन होते जा रहे हों और उनका स्थान पक्के मकान लेते जा रहे हों, किंतु वो हम सभी की मधुर स्मृतियों में सदैव जीवंत रहेंगे.’ राजा भैया ने गांव के पुराने घर की इस हालत को देखते हुए लिखा कि ‘बहुत दुख हुआ, लगा जैसे कि एक युग का अंत हो रहा है, हमेशा के लिये… ‘ रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के इस पोस्ट को 600 से ज्यादा लोग शेयर कर चुके हैं.
एक गाँव में ये घर हमको बहुत प्रिय लगता था, पूरे क्षेत्र में सबसे प्यारा घर, जब भी उधर से गुज़रते तो गाड़ी धीमी करके देखते हुये जाते थे। आज देखा वो घर टूट रहा है पक्के मकान के लिये जगह बनाने के लिये। बहुत दुख हुआ, लगा जैसे कि एक युग का अंत हो रहा है, हमेशा के लिये…
मिट्टी के घर… pic.twitter.com/2oQ60DGcOC
— Raja Bhaiya (@Raghuraj_Bhadri) April 20, 2026
कौन हैं राजा भैया?
जैसा कि हमने बताया कि राजा भैया उर्फ रघुराज प्रताप सिंह उत्तर प्रदेश के कुंडा से विधायक हैं. राज्य में चाहे विधानसभा चुनाव हो, राज्यसभा चुनाव हो या लोकसभा चुनाव. राजा भैया उर्फ रघुराज प्रताप सिंह हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं. 2022 के विधानसभा चुनाव में राजा भैया ने जनसत्ता दल से 2 सीटें जीतीं. पिछले कुछ दिनों से राजा भैया अपने पारिवारिक मामलों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. उनकी पत्नि भानवी सिंह द्वारा एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह पर धोखाधड़ी, जालसाजी के आरोप लगाए गए हैं, जिसकी हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है.