<

हर्षा रिछारिया सांसारिक जीवन त्यागकर बनीं हर्षानंद गिरि महाराज, क्या हिंदू धर्म में महिलाएं ले सकती हैं संन्यास?

Harsha Richhariya: महाकुंभ के दौरान वायरल हुई हर्षा रिछारिया ने सांसारिक जीवन को त्याग कर साध्वी का रूप धारण कर लिया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि क्या हिंदू धर्म में महिलाएं संन्यास ले सकती हैं?

Harshanand Giri Maharaj: महाकुंभ के दौरान वायरल हुई हर्षा रिछारिया एक बार फिर सुर्खियों में हैं. ऐसा इसलिए हैं क्योंकि उसने औपचारिक रूप से सांसारिक जीवन का त्याग कर दिया है. उज्जैन में रविवार को मंगलनाथ स्थित गंगा घाट पर हर्षा ने मौनी तीर्थ पीठाधीश्वर सुमनाजी महाराज से औपचारिक दीक्षा संस्कार प्राप्त करने के बाद संन्यासी जीवन अपना लिया. एक साध्वी बनने के बाद उनका नाम अब हर्षानंद गिरि महाराज हो गया है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मध्यप्रदेश के भोपाल की रहने वाली हर्षा रिछारिया पहले एक एंकर, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट के रूप में काम करती थीं. 2025 के महाकुंभ के दौरान हर्षा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही थीं.

हर्षा रिछारिया का वीडियो वायरल

महाकुंभ के दौरान ही वो साधु-संतों के साथ नजर आने लगी थी. हर्षा की तस्वीरों के साथ खूबसूरत साध्वी ट्रेंड कर रहा था. जिसकी वजह से उसकी लोकप्रियता में चार चांद लग गया. हालांकि बाद में जब उनकी पुरानी तस्वीरें सामने आईं, जिनमें एंकरिंग और ग्लैमर इंडस्ट्री में उनकी पिछली भागीदारी का पता चला  तो एक विवाद खड़ा हो गया. तब से हर्षा रिछारिया लगातार सार्वजनिक चर्चा का विषय बनी हुई हैं.

साध्वी बनने के बाद हर्षा ने क्या कहा?

बताया जा रहा है कि हर्षा रिछारिया 19 अप्रैल को उज्जैन पहुंचीं और उन्होंने मंगलनाथ स्थित गंगा घाट पर मोनी तीर्थ पीठाधीश्वर और महामंडलेश्वर सुमनाजी महाराज से दीक्षा लेकर सन्यास अपनाया. संन्यास लेने के बाद हर्षा रिछारिया से हर्षानंद गिरि बनी साध्वी ने कहा कि प्रयागराज कुंभ से उन्हें संकेत मिले थे कि किस दिशा में जाना है. गुरुजी के मार्गदर्शन में संध्या दीक्षा हुई है, उनके आशीर्वाद से आगे बढ़ेंगे. गुरुजी ने शपथ दिलवाई है कि ऐसा कोई काम ना हो जिससे संन्यास से जीवन कलंकित हो.

क्या हिंदू धर्म में महिला ले सकती हैं संन्यास

क्या हिंदू धर्म में महिला सन्यांस ले सकती हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए परम पूज्य नव योगेन्द्र स्वामी ने कहा कि स्त्रियों को गेरुवा वस्त्र धारण करने की मनाही है. स्त्रियों को भक्ति करने का उतना ही अधिकार है. जितना पुरुषों को है. जरूरी नहीं है कि संन्यास लेकर ही भगवान मिलते हैं. संन्यास लेकर अगर कोई उसका पालन नहीं करे तो वो नर्क में जाएगा. संन्यास कोई भी ले सकता है. इसके लिए कोई बंधन नहीं है.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Share
Published by
Sohail Rahman

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST