पानीपत एसपी भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए सीआईए वन पुलिस टीम ने एनएचबीसी में 10 दिन पहले एक सूने घर में हुई 15 लाख रुपए चोरी की वारदात का पर्दाफास कर गिरोह के एक आरोपी को उझा रोड गैस गोदाम के पास से काबू करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान शांति कॉलोनी निवासी इश्तियाक के रूप में हुई है।
India News (इंडिया न्यूज), A Cunning Thief Arrested : पानीपत एसपी भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए सीआईए वन पुलिस टीम ने एनएचबीसी में 10 दिन पहले एक सूने घर में हुई 15 लाख रुपए चोरी की वारदात का पर्दाफास कर गिरोह के एक आरोपी को उझा रोड गैस गोदाम के पास से काबू करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान शांति कॉलोनी निवासी इश्तियाक के रूप में हुई है।
सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि थाना चांदनी बाग में न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी अमित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका हैण्डलूम का काम है। 8 अगस्त को साय वह मकान पर ताला लगाकर परिवार सहित यूपी के सहारनपुर गया था। 9 अगस्त की दोपहर घर आए तो ताला टूटा पड़ा था।
घर के अंदर जाकर देखा सारा सामान बिखरा पड़ा था। चेक करने पर घर में रखे 15 लाख रूपए व दो मोबाइल फोन नहीं मिले। अज्ञात चोर रात के समय घर का ताला तोड़कर उक्त नगदी व मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। थाना चांदनी बाग में अमित की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के संज्ञान में उक्त मामला आते ही उन्होंने सीआईए वन पुलिस टीम को आरोपियों की धरपकड़ की जिम्मेदारी सौंपी थी। आरोपियों का पता लगाने के लिए सीआईए वन पुलिस टीम ने कॉलोनी में विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। सीसीटीवी फुटेज एक स्थान पर आरोपी दिखाई दिए। पुलिस टीम ने अपने सभी सोर्स एक्टिव कर रविवार देर शाम मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर एक आरोपी को उझा रोड गैस गौदाम के पास से काबू किया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान शांति कॉलोनी निवासी इश्तियाक के रूप में बताई।
पूछताछ में आरोपी इश्तियाक ने बलजीत नगर निवासी अपने दामाद दिलशाद उर्फ नोनू व उसके एक अन्य साथी आरोपी के साथ मिलकर चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वारदात को अंजाम देने से पहले दामाद दिलशाद के कहने पर उसने अकेले ही न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सूने मकान की रैकी की।
इसके बाद देर रात वह तीनों एक्टिवा पर सवार होकर गए और मकान में चोरी कर वापिस आ गए थे। आरोपी इश्तियाक ने पूछताछ में बताया उसके हिस्से में चोरी की नगदी में से 3 लाख रूपए आए थे। जिसमें से उसने 50 हजार रूपए खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बचे 2.50लाख रूपए बरामद कर सोमवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
वारदात में शामिल फरार आरोपी दिलशाद उर्फ नोनू का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। आरोपी के खिलाफ स्नेचिंग व चोरी की वारदातों के 12 मामलें दर्ज है। आरोपी दिलशाद दिंसबर 2024 में पानीपत जेल से बेल पर बाहर आया था।
Lucknow Viral Video: लखनऊ के गोमती नगर स्थित Oranz Body Spa का एक वीडियो सोशल…
Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…
Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…
Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…
Caught In CCTV : महिला से मसाज करवा रहा पति आराम से लेटा था, तभी…
Sara Ali Khan Kedarnath Controversy: सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर में पूजा करने पर…