<
Categories: हरियाणा

फैक्टरी से लाखों रुपए के कंबल चोरी करने का आरोपी सुपरवाइजर गिरफ्तार, 10 दिन के पुलिस रिमांड पर, सीसीटीवी कैमरे को बंद कर देता था चोरी की वारदात को अंजाम

सीआईए थ्री पुलिस टीम ने नूरपुर मुगलान स्थित फैक्टरी से लाखों रुपए कीमत का तैयार माल कंबल चोरी करने के मामले में आरोपी सुरवाइजर को रविवार शाम को सेक्टर 24 में उझा मोड़ से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान यूपी के बुलंदशहर जिले के जुलेपुरा गांव निवासी रविंद्र के रूप में हुई है।

India News (इंडिया न्यूज), Panipat Crime News : सीआईए थ्री पुलिस टीम ने नूरपुर मुगलान स्थित फैक्टरी से लाखों रुपए कीमत का तैयार माल कंबल चोरी करने के मामले में आरोपी सुरवाइजर को रविवार शाम को सेक्टर 24 में उझा मोड़ से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान यूपी के बुलंदशहर जिले के जुलेपुरा गांव निवासी रविंद्र के रूप में हुई है।

रविंद्र को माल के स्टॉक, डिस्पेच व तैयार माल की जिम्मदारी दी थी

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में सेक्टर 11 निवासी तरूण गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी नूरपुर मुगलान में मयुर इंटरप्राइजिज के नाम से फैक्टरी है। उसने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी रविंद्र को अक्तूबर 2024 में नौकरी पर रखा था। रविंद्र को माल के स्टॉक, डिस्पेच व तैयार माल की जिम्मदारी दी थी। कुछ दिन पहले उसको मार्केट में अपनी कंपनी का माल कम रेट पर बिकने की खबर मिली तो उसको शक हुआ माल चोरी का हो सकता है। 

कैमरा रात 7 बजे से सुबह 8 बजे तक बंद मिलता

फैक्टरी में लगे कैमरे चेक करने पर मेन गेट का कैमरा रात 7 बजे से सुबह 8 बजे तक बंद मिलता है। उसने रात के गार्ड से पूछताछ की, गार्ड ने बताया कैमरों को रविंद्र बंद करता था। माल बारे पूछताछ करने पर गार्ड ने बताया पिछले 10 महीने से सुबह 5 बजे गाड़ी आती रही है। गाड़ी में रविंद्र माल लोढ करवाता है। यह हफ्ते में तीन से चार बार होता है। 15 जुलाई से 19 जुलाई के बीच 4 गाड़ी लोढ हुई है। सुपवाइजर रविंद्र ने फैक्टरी से माल चोरी कर बेचा है। थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में तरूण की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

10 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया

प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी रविंद्र ने फैक्टरी से तैयार माल कंबल चोरी करने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस ने सोमवार को सुपवाइजर आरोपी रविंद्र को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे 10 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही वारदात में शामिल अन्य आरोपियों का पता लगा काबू करने व चोरी का माल बरामद करने का प्रयास करेगी।

Recent Posts

Diwali 2026: धनतेरस से भाई दूज तक किस दिन क्या खरीदना है शुभ? सोना-चांदी से लेकर इन 5 दिनों की पूरी लिस्ट देखें

Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…

Last Updated: October 31, 2026 22:25:44 IST

Meerut Crime News: चाची को दी नशीली दवा…फिर भतीजे ने बनाया वो वाला वीडियो, किया इंकार तो चाचा को भेज दी गंदी तस्वीरें

Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…

Last Updated: October 31, 2026 22:16:05 IST

Watch Video: अंदर लाश लटकी थी, बाहर भगदड़ मची थी, इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र से एक साथ भागे 70 मरीज

Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…

Last Updated: October 31, 2026 21:19:16 IST