<
Categories: हरियाणा

गर्लफ्रेंड ने बीच सड़क पर किया कांड! एक-दो नहीं, प्रेमी को सरेआम जड़े सात थप्पड़; मोहब्बत हुई शर्मसार

Boyfriend Slapped By His GF: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती अपने बॉयफ्रेंड को सरेआम एक-दो नहीं, बल्कि कई थप्पड़ मारती दिख रही है.

Girl Slapped His Boyfriend Viral Video: गुरुग्राम से वायरल हो रहा एक वीडियो इंटरनेट पर बवाल मचा रहा है. इसमें एक युवती अपने कथित बॉयफ्रेंड को बार-बार थप्पड़ मारती दिख रही है. वहीं वह युवक चुपचाप खड़ा रहता है और कोई प्रतिक्रिया नहीं देता. आसपास के लोग भी रोकने का प्रयास नहीं करते हैं. 

क्या है वायरल वीडियो?

इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में युवती किसी कॉलेज के बाहर स्कूटी पर बैठी दिख रही है. और उसके पास एक युवक बिल्कुल शांत खड़ा है. युवती गुस्से में बोलते हुए बार-बार उस आदमी को गाल पर जोरदार थप्पड़ मारती रहती है. वहीं आसपास खड़े लोगों से पुलिस को बुलाने के लिए कहती है और दावा करती है कि उसके पास उसके खिलाफ सबूत है. वह उस आदमी को कहती है, ‘क्या तुम खुद को पीड़ित साबित करने की कोशिश करोगे और मासूम बनने का नाटक करोगे? मेरे पास सारे सबूत हैं, पुलिस को आने दो.’ एक समय पर, वीडियो रिकॉर्ड करने वाला व्यक्ति उस आदमी से पूछता है कि वह इस स्थिति को क्यों सहन कर रहा है. हालांकि वह इस पर कोई टिप्पणी नहीं करता है और चुपचाप खड़ा रहता है. 

नेटिजंस दे रहे प्रतिक्रियाएं

इस वीडियो के वायरल होते ही यह इंटरनेट पर छा गया है, लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने कहा, ‘इस लड़के की क्या मजबूरी थी कि इस लड़की ने अपने प्रेमी को सबके सामने कई बार थप्पड़ मारे. क्योंकि वह लड़की है, इसलिए किसी भी व्यक्ति ने उस निर्दोष व्यक्ति की रक्षा करने की हिम्मत नहीं जुटाई.’ वहीं दूसरे यूजर न कहा, ‘गुरूग्राम में एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को सरेआम कूट दिया. अगर ये काम लड़के ने किया होता तो समाज उसपर थू थू कर रहा होता.’ 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Bigg Boss 20: लव गिल के साथ ये कैसा रिश्ता? Salman Khan ने पूछा तीखा सवाल; क्या बीच में शो छोड़कर जाएंगे Scout OP

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…

Last Updated: October 31, 2026 17:10:14 IST

उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी! सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर दी खुशखबरी, जानें दोनों की Age

Omar Abdullah wedding: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को पत्रकार निधि राजदान के…

Last Updated: October 31, 2026 17:06:06 IST

हैदराबाद के गर्ल्स हॉस्टल में क्या चल रहा था? 3 राज्यों की 10 महिलाएं मिलीं, अंडाणु निकालने के शक में जांच

Hyderabad Girls Hostel: हैदराबाद के बेगमपेट इलाके में पुलिस ने एक गर्ल्स हॉस्टल पर छापा…

Last Updated: October 31, 2026 16:45:15 IST

Ahoi Ashtami 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा अहोई अष्टमी का व्रत, जानें पूजा मुहूर्त, तारों के दर्शन और पूरी विधि

Ahoi Ashtami Puja Muhurta: अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026, रविवार को रखा जाएगा.…

Last Updated: October 31, 2026 16:30:05 IST

टोल प्लाजा पर किन्नरों का हंगामा, मारपीट के बाद पुलिसकर्मियों को भी नहीं छोड़ा, वर्दी फाड़ी, मोबाइल छीनने की कोशिश

Kanpur commotion of transgenders: कानपुर के आलियापुर टोल प्लाजा के पास कथित अवैध वसूली का…

Last Updated: October 31, 2026 16:12:22 IST

बल्लेबाजों के दम पर कब तक जीतेगी टीम इंडिया? चौथे टी20 में हार के बाद कैफ ने मैनेजमेंट को घेरा

India New Zealand T20 series: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भारत को 87…

Last Updated: October 31, 2026 15:58:46 IST