<
Categories: हरियाणा

छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, रात के 2 बजे दीवार फांदकर घर में घुसा आरोपी, बच्ची को उठा ले गया और दिया शर्मनाक हरकत को अंजाम, पीड़ित परिवार ने की न्याय की मांग

प्रदेश में दुष्कर्म की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही, रोजाना राज्य के किसी न किसी कोने से महिला, युवती या नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही है। ताजा मामला पानीपत में एक छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का है। मंगलवार को पानीपत शहर की एक कॉलोनी में रात करीब 2 बजे दरिंदे एक 6 साल की बच्ची को घर से उठा कर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।

India News (इंडिया न्यूज), Six Year Old Girl Raped : प्रदेश में दुष्कर्म की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही, रोजाना राज्य के किसी न किसी कोने से महिला, युवती या नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही है। ताजा मामला पानीपत में एक छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का है।

मंगलवार को पानीपत शहर की एक कॉलोनी में रात करीब 2 बजे दरिंदे एक 6 साल की बच्ची को घर से उठा कर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने बच्ची को घर में घुसकर मां-बाप के पास से बच्ची को उठाकर इस शर्मनाक हरकत को अंजाम दिया। पीड़ित बच्ची की हालत फिलहाल नाज़ुक बनी हुई है।

आरोपी दीवार फांदकर घर में घुसा और बच्ची को उठाकर ले गया

जानकारी मुताबिक पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि रविवार की रात को परिवार के सभी लोग रोजाना की तरह खाना खाकर सो गए थे। उसकी तीन बेटियां भी उनके साथ सो रही थी। और पति बाहर सो रहे थे। रात के करीब 2 बजे एक आरोपी दीवार फांदकर घर में घुसा और बच्ची को उठाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया कुछ देर बाद जब बच्ची खून से लथपथ उसके पास आई और उसने रोते हुए सारी बात बताई। 

वहां उसने गंदा काम किया और उसे बुरी तरह पीटा भी

बच्ची ने बताया कि एक आदमी उसे उसका मुंह बंद कर घर से उठाकर बाहर एक खंडहर में ले गया, जहां अन्य आरोपी पहले से ही मौजूद था। वहां उसने गंदा काम किया और उसे बुरी तरह पीटा भी। वहीं पीड़ित बच्ची ने एक आरोपी को पहचान भी लिया है। परिजनों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। डीएसपी सतीश वत्स ने कहा परिजनों की शिकायत के आधार पर बच्ची के कोर्ट में बयान करवा दिए गए हैं और मेडिकल भी करवा दिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल शिकायत में एक व्यक्ति का ही नाम लिखवाया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। 

Recent Posts

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST