हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आगामी 26 व 27 जुलाई को ली जाने वाली संयुक्त पात्रता परीक्षा-2025 (सीईटी ग्रुप-सी) की तैयारियों को लेकर प्रदेश के सभी जिला उपायुक्तों को अपने जिले में प्रतिभागी परीक्षार्थियों के लिए उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए।
India News (इंडिया न्यूज), CM Nayab Singh Saini : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आगामी 26 व 27 जुलाई को ली जाने वाली संयुक्त पात्रता परीक्षा-2025 (सीईटी ग्रुप-सी) की तैयारियों को लेकर प्रदेश के सभी जिला उपायुक्तों को अपने जिले में प्रतिभागी परीक्षार्थियों के लिए उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने हेल्प डेस्क स्थापित करने और परीक्षा केंद्र तक समय पर परीक्षार्थियों को पहुंचने के लिए संबंधित व्यवस्थाओं को भी पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
डीसी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने वीडियो कांफ्रेंस के बाद आयोजित बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ग्रुप-सी की सीईटी यानी कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट परीक्षा को नकल रहित, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है। परीक्षार्थियों को कोई परेशानी न हो यह हम सब की जिम्मेवारी है, इसके लिए व्यापक तैयारियां सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि सीईटी परीक्षा के मद्देनजर आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन की पालना सुनिश्चित करते हुए समय रहते सभी तैयारियां पूरी की जा रही है। दो दिनों में चार शिफ्टों में सीईटी परीक्षा आयोजित होगी।
डीसी ने कहा कि आगामी 26 व 27 जुलाई को होने वाली सीईटी परीक्षा में बाहर से आने वाले परीक्षार्थी परीक्षा देंगें, उनके रात्रि ठहराव की व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं, साथ ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र तक समय पर पहुंचाने के लिए रूट बनाकर शटल सुविधा का प्रबंध भी किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए भी व्यापक व्यवस्था सुनिश्चित रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशों अनुरूप आगामी परीक्षा के दिन शनिवार व रविवार को किसी भी अधिकारी व कर्मचारी का अवकाश नहीं रहेगा और सभी स्टेशन मेंटेन रखेंगे।
कानून व्यवस्था बनाने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट और सुपरवाइजर नियुक्त किए जाएंगे और सभी की फर्स्ट एड किट भी उपलब्ध कराई जाएगी। डीसी ने कहा कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग व सरकार नकल रहित निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षाएं करवाने के लिए कृतसंकल्प हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में परीक्षार्थियों को कोई व्यवधान न हो इसके लिए प्रशासनिक टीम सक्रिय रूप से सहयोगी रहेगी।
पुलिस अधीक्षक भूपेंदे सिंह ने बताया कि जिला पुलिस की ओर से पुख्ता सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करते हुए अलर्ट मोड में कार्य किया जाएगा। बैठक में एडीसी डॉ पंकज यादव सहित जिला परिषद सीईओ डॉ किरण सिंह, एसडीएम पानीपत मनदीप कुमार, एसडीएम समालखा अमित कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप सिंह, सीटीएम टीनू पोसवाल, डीएसपी सतीश कुमार, डीएसपी सुरेश सैनी, डीएसपी समालखा नरेंद्र सिंह, डीएसपी आत्मा राम, राजबीर सिंह, नवीन संधू, प्रशिक्षु डीएसपी ज्योति सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
सूरत (गुजरात) [भारत], 24 अक्टूबर: गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की कतारगाम, उतराण, पाल और सचिन,…
Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…
Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…
Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…
Gangster Himanshu Bhau: गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को USA के लास वेगास में अरेस्ट किया गया.…
Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…