<
Categories: हरियाणा

CDLU के हॉस्टल में छात्र ने लगाया फंदा, बीते सेशन में BSC से पासआउट हुआ था, अब हॉस्टल में नहीं रहता था छात्र, आत्महत्या की वजह खोजने में जुटी पुलिस

हरियाणा के सिरसा स्थित CDLU में एक छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा और अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने छात्र को मृतक घोषित कर दिया। बताया जा रहा है की छात्र अब यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में नहीं रहता था, ऐसे में यहाँ आकर सुसाइड करना सबकी समझ से बाहर है। पुलिस युवक द्वारा ऐसा कदम उठाये जाने के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

India News (इंडिया न्यूज), A Student Hanged Himself In CDLU Hostel : हरियाणा के सिरसा स्थित CDLU में एक छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा और अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने छात्र को मृतक घोषित कर दिया। बताया जा रहा है की छात्र अब यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में नहीं रहता था, ऐसे में यहाँ आकर सुसाइड करना सबकी समझ से बाहर है। पुलिस युवक द्वारा ऐसा कदम उठाये जाने के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। 

मृतक छात्र रिंपल रतिया (फतेहाबाद) का रहने वाला था

जानकारी मुताबिक हरियाणा के सिरसा में चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी (CDLU) के हॉस्टल नंबर दो में शुक्रवार शाम लगभग 4 बजे एक छात्र ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है मृतक छात्र रिंपल रतिया (फतेहाबाद) का रहने वाला था और बीते सेशन में वह BSC से पासआउट हुआ था, लेकिन अब वह हॉस्टल में नहीं रहता था। 

पुलिस इस जांच में जुटी है कि छात्र ने ऐसा कदम क्यों उठाया, उसके पीछे क्या वजह रही होगी

बताया जा रहा है कि घटना के वक्त रिंपल अपने हॉस्टल में अपनी बुआ के बेटे के कमरे में गया था, जो इस यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करता है और हॉस्टल में रहता है, लेकिन उसकी बुआ का बेटा शुक्रवार को कहीं बाहर गया हुआ था, तो इसी दौरान रिंपल ने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। परिजन और बुआ के बेटे ने जब अंदर जाकर देखा कि रिंपल फंदे से लटका हुआ है, तो उन्होंने तुरंत दरवाजा तोड़ा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हॉस्टल के उक्त कमरे को सील कर दिया है। पुलिस इस जांच में जुटी है कि छात्र ने ऐसा कदम क्यों उठाया, उसके पीछे क्या वजह रही होगी। 

Recent Posts

24 गेंदों में 10 डॉट बॉल, दिए सिर्फ एक बाउंड्री और झटके 3 विकेट, GT के लिए संकट मोचक बने राशिद खान

Rashid Khan Magic Spell: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुई कांटे…

Last Updated: April 9, 2026 01:15:02 IST

भारत में अवैध रूप से हुए दाखिल, कर रहे थे घिनौना काम, NIA की स्पेशल कोर्ट ने 4 बांग्लादेशी को सुनाई सजा

Bangladeshi Citizens Sentence: नापोल, जशोर और अखौरा के रास्ते बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत…

Last Updated: April 9, 2026 00:51:18 IST

IITian बाबा ने अपनी दुल्हन को सट्टी से क्यों सोंटा? शादी की सुर्ख़ियों के बाद सोशल मीडिया पर छाया यह रस्म!

IIT Baba Abhay Singh और प्रीतिका की शादी के बाद 'संटा-संटी' रस्म की तस्वीर चर्चा…

Last Updated: April 9, 2026 00:09:59 IST

दौराला में पलटी सेंट मैरी एकेडमी की स्कूल बस, चीख-पुकार के बीच ग्रामीणों ने बचाई मासूमों की जान, देखें वीडियो!

मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में सेंट मैरी एकेडमी की एक बस उस समय दुर्घटनाग्रस्त…

Last Updated: April 8, 2026 23:47:45 IST

Israel-Iran War: जंग ने लिया खतरनाक मोड़! सीजफायर के बाद भी इजरायल कर रहा हमला, ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट दोबारा किया बंद

Hormuz Strait News: इजरायल-लेबनान युद्ध के बीच ईरान ने दी हॉर्मुज़ बंद करने की चेतावनी.…

Last Updated: April 8, 2026 22:35:40 IST