<
Categories: हरियाणा

हरियाणा-राजस्थान बॉर्डर पर बड़ा हादसा : हरियाणा रोडवेज की बस और कार में हुई भीषण टक्कर, तीन घायल, कार चालक की हालत गंभीर

आज हरियाणा रोडवेज की बस और एक कार के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिसमें कार चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया कार चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें कि यह हादसा हरियाणा और राजस्थान बॉर्डर के पास हिसार जिले के बालसमंद इलाके में और राजस्थान के मुझाना गांव के पास सुबह करीब 6:45 पर हुआ।

India News (इंडिया न्यूज), Accident On Haryana-Rajasthan Border : आज हरियाणा रोडवेज की बस और एक कार के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिसमें कार चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया कार चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें कि यह हादसा हरियाणा और राजस्थान बॉर्डर के पास हिसार जिले के बालसमंद इलाके में और राजस्थान के मुझाना गांव के पास सुबह करीब 6:45 पर हुआ।

घायलों को हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया

सूत्रों के मुताबिक बस राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के भादरा से हिसार की तरफ आ रही थी, तभी बस के साथ वैगनआर कार की टक्कर हो गई, टक्कर होते ही कार के एयरबैग खुल गए और कार चालक सहित कार सवार घायल हो गए, तुरंत मौके पर एंबुलेंस बुलाई गई और घायलों को हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि कार चालक  गंभीर रूप से घायल है, जबकि उसे अन्य दो साथियों को मामूली चोटें आई हैं।

कार से तीन शराब की बोतलें भी बरामद हुईं

हरियाणा रोडवेज बस ड्राइवर जोगिंद्र सिंह ने बताया कि वो गोगामेड़ी मेले के लिए चल रही स्पेशल बस में सवार थे और मुझाना गांव के पास सामने से आई वैगनआर कार का संतुलन बिगड़ा और बचाव करते हुए बस की ओर कार आ गई, जिससे जोरदार टक्कर हुई। कार में सवार सभी लोग नशे में दिखाई दिए। जांच के दौरान कार से तीन शराब की बोतलें भी बरामद हुईं, जिनमें से दो खाली और एक भरी हुई थी। पुलिस को कार से एक मोबाइल और एक लैपटॉप भी मिला है, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। 

Recent Posts

अभिषेक शर्मा का बल्ला गरजा, अर्शदीप ने बरपाया कहर, भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया

India vs West Indies T20: इंदौर में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में भारत ने…

Last Updated: October 11, 2026 23:02:32 IST

Rampur murder case: रामपुर में वॉशिंग हब संचालक की दिनदहाड़े हत्या, कार सवार हमलावरों ने सीने में दागीं चार गोलियां

Rampur murder case: उत्तर प्रदेश के रामपुर में मिलक खानम थाना क्षेत्र के कुम्हरिया कलां…

Last Updated: October 11, 2026 22:53:51 IST

पहले कहासुनी, फिर थप्पड़ और धक्का…दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर विवाद के बाद शख्स की मौत

Senior citizen seat dispute: दिल्ली के सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर सीनियर सिटिजन सीट को…

Last Updated: October 11, 2026 22:22:40 IST

लगा आज जिंदगी का आखिरी दिन है, इंडिगो फ्लाइट में आग लगने पर यात्री ने सुनाई आपबीती

Indigo emergency landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 6115 में उड़ान…

Last Updated: October 11, 2026 22:26:21 IST

कुछ एक्ट्रेसेज खुद पैसे देकर बुलाती हैं…पैपराजी की मनमानी पर भड़के सलमान खान, बोले- अब मजाक नहीं, होगी कार्रवाई

Salman Khan Paparazzi Controversy: सलमान खान ने 'बिग बॉस' के वीकेंड का वार एपिसोड में…

Last Updated: October 11, 2026 21:09:42 IST

दिवाली की खरीदारी में Gen Z का अलग अंदाज, सर्वे में सामने आया शॉपिंग का दिलचस्प ट्रेंड, शॉपिंग का ये है प्लान

Diwali Shopping: Snapchat और GWI की स्टडी के मुताबिक, दिवाली पर Gen Z इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदने…

Last Updated: October 11, 2026 20:56:10 IST