हरियाणा के सिरसा स्थित CDLU में एक छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा और अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने छात्र को मृतक घोषित कर दिया। बताया जा रहा है की छात्र अब यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में नहीं रहता था, ऐसे में यहाँ आकर सुसाइड करना सबकी समझ से बाहर है। पुलिस युवक द्वारा ऐसा कदम उठाये जाने के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
India News (इंडिया न्यूज), A Student Hanged Himself In CDLU Hostel : हरियाणा के सिरसा स्थित CDLU में एक छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा और अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने छात्र को मृतक घोषित कर दिया। बताया जा रहा है की छात्र अब यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में नहीं रहता था, ऐसे में यहाँ आकर सुसाइड करना सबकी समझ से बाहर है। पुलिस युवक द्वारा ऐसा कदम उठाये जाने के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
जानकारी मुताबिक हरियाणा के सिरसा में चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी (CDLU) के हॉस्टल नंबर दो में शुक्रवार शाम लगभग 4 बजे एक छात्र ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है मृतक छात्र रिंपल रतिया (फतेहाबाद) का रहने वाला था और बीते सेशन में वह BSC से पासआउट हुआ था, लेकिन अब वह हॉस्टल में नहीं रहता था।
बताया जा रहा है कि घटना के वक्त रिंपल अपने हॉस्टल में अपनी बुआ के बेटे के कमरे में गया था, जो इस यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करता है और हॉस्टल में रहता है, लेकिन उसकी बुआ का बेटा शुक्रवार को कहीं बाहर गया हुआ था, तो इसी दौरान रिंपल ने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। परिजन और बुआ के बेटे ने जब अंदर जाकर देखा कि रिंपल फंदे से लटका हुआ है, तो उन्होंने तुरंत दरवाजा तोड़ा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हॉस्टल के उक्त कमरे को सील कर दिया है। पुलिस इस जांच में जुटी है कि छात्र ने ऐसा कदम क्यों उठाया, उसके पीछे क्या वजह रही होगी।
Salman Khan And Shera: 'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने…
Mainpuri News: मैनपुरी में नर्सिंग छात्रा की संदिग्ध मौत पर परिजनों ने कॉलेज प्राचार्य के…
LPG Price Hike:नई कीमतें आज से पूरे देश में लागू हो गई हैं. घरों में…
STF ने KGMU में कथित धर्मांतरण नेटवर्क की जांच की और पूरे मामले का पर्दाफाश…
Burhanpur Woman Demands Tricycle For Husband : मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में बिंदूबाई दिव्यांग पति…
Dhanbad News: झारखंड के धनबाद में बेटे की चाहत में 24 साल की गर्भवती महिला…