ट्यूशन से वापिस घर लौट रहे 12 वर्षीय आठवीं के छात्र की सड़क हादसे में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा शाम के समय जौरासी से आट्टा रोड पर जोहड़ के पास हुआ। इस हादसे में दो बच्चों को चोटें आई जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।
India News (इंडिया न्यूज), Road Accident : ट्यूशन से वापिस घर लौट रहे 12 वर्षीय आठवीं के छात्र की सड़क हादसे में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा शाम के समय जौरासी से आट्टा रोड पर जोहड़ के पास हुआ। इस हादसे में दो बच्चों को चोटें आई जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत जौरासी सिर्फ खास के अधीन गांव जीतगढ़ निवासी मनीष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पांच भाई बहन है।
मनीष ने बताया छोटा भाई आकाश जौरासी सर्फ़ खास गांव के सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढता था और उसी गांव में ट्यूशन पढ़ता था। उसने बताया कि वह 3 सितंबर शाम करीब सवा पांच बजे पडोसी की बेटी और बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर ट्यूशन से वापिस आ रहा था। जैसे ही वह जौरासी से आट्टा रोड पर जोहड़ के पास पहुंचा तो इसी दौरान सामने से तेज गति व लापरवाही से आ रहे छोटे हाथी टैंपू ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में आकाश के एक दाया पैर मौके पर कट गया, जबकि दोनों बच्चों को चोटें आई।
हादसे की सुचना मिलते ही मौके पर पड़े तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन चोट ज्यादा होने के चलते आकाश को उपचार के लिए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान गुरुवार उसकी मौत हो गई। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। वही इस संबंध में थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर रोहतक पीजीआई में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…
India vs West Indies 3rd ODI Match Highlights: वेस्टइंडीज ने 352 रनों का पहाड़ सा…
UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…
8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…
Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…
Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…