<
Categories: हरियाणा

नरेला औद्योगिक क्षेत्र में हुआ दर्दनाक हादसा, कार डिवाइडर से टकराने से लगी आग, चालक की झुलसने से मौत, एक घायल

पानीपत जिले के इसराना उपमंडल के गांव पूठर में शोक की लहर फैल गई जब गांव पूठर के विपेंद्र (33) की कार में आग लगने से झुलस कर मौत हो गई। उल्लेखनीय है कि नरेला औद्योगिक क्षेत्र के होलंबी खुर्द गांव के पास शनिवार देर रात एक कार में आग लग गई। हादसे में कार चला रहे चालक की झुलसकर मौत हो गई, वहीं बगल की सीट पर बैठे शख्स को मामूली चोट आई है।

India News (इंडिया न्यूज), Car Caught Fire : पानीपत जिले के इसराना उपमंडल के गांव पूठर में शोक की लहर फैल गई जब गांव पूठर के विपेंद्र (33) की कार में आग लगने से झुलस कर मौत हो गई। उल्लेखनीय है कि नरेला औद्योगिक क्षेत्र के होलंबी खुर्द गांव के पास शनिवार देर रात एक कार में आग लग गई। हादसे में कार चला रहे चालक की झुलसकर मौत हो गई, वहीं बगल की सीट पर बैठे शख्स को मामूली चोट आई है। मृतक की शिनाख्त पानीपत निवासी गांव पूठर पानीपत हरियाणा निवासी विपेंद्र (33) के रूप में हुई है।

कार के डिवाइडर में टकराने के बाद हादसा हुआ

वहीं घायल जगबीर निवासी गांव इसराना को मामूली चोट आने से छुट्टी दे दी गई। शुरुआती जांच में पता चला है कि कार के डिवाइडर में टकराने के बाद हादसा हुआ है। पुलिस ने मृतक और घायल के परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि तकनीकी जांच कर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मृतक विपेंद्र पीजीआई खानपुर में बतौर क्लर्क तैनात था। मृतक विपेंद्र अपने पीछे पत्नी सोनिया के अलावा एक लड़का व एक लड़की छोड़ गया है। विपेंद्र की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है।

Recent Posts

आज चांदी का भाव 4 अप्रैल 2026: चांदी के दाम पर सस्पेंस हाई! आज मिलेगी राहत या जेब पर पड़ेगा बड़ा झटका?

Silver Price Today: दिल्ली में चांदी की दरें आमतौर पर अंतरराष्ट्रीय बाजारों के साथ-साथ बदलती…

Last Updated: April 4, 2026 10:40:01 IST

DC vs MI  Live Streaming: घर और सफर के दौरान भी देख सकेंगे IPL के मैच, नोट करें तरीका

DC vs MI  Live Streaming : टीवी चैनल के साथ-साथ ऐप पर भी आप मैच का…

Last Updated: April 4, 2026 10:39:51 IST

Aadhaar-PAN Mismatch: पैन कार्ड और आधार में डिटेल्स अलग हैं? तुरंत करें फिक्स, स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

Aadhaar Card Mismatch: यदि आपके पैन कार्ड और आधार कार्ड पर लिखा नाम आपस में…

Last Updated: April 4, 2026 10:33:52 IST

केरल विधानसभा चुनाव: मलप्पुरम में शशि थरूर के काफिले पर हुआ हमला, बाल-बाल बचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर…

Last Updated: April 4, 2026 10:29:39 IST

Gold Rate Today 4 April 2026: सोने की कीमतों में जबरदस्त उलटफेर! आज खरीदें या रुकें, जानें क्या कहता है ताजा भाव

Gold Price 24,22,18 Carat Today 4 April 2026: कई सालों से, सोने को सबसे सुरक्षित…

Last Updated: April 4, 2026 10:30:41 IST

केरल विधानसभा चुनाव: मलप्पुरम में शशि थरूर के काफिले पर हुआ हमला, बाल-बाल बचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर…

Last Updated: April 4, 2026 10:27:30 IST