<
Categories: हरियाणा

ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से युवक की दर्दनाक मौत, एक बेटी का था पिता, मृतक की पत्नी अभी छह माह की गर्भवती, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

हरियाणा के पानीपत में बरसत रोड पर स्थित भैंसवाल ड्रेन के पास एक ईंटों से भरी ट्रॉली पलट गई और उसके नीचे ट्रॉली पर सवार युवक नीचे गिर गया। हादसे में युवक की मौत हो गई। बाद में स्थानीय लोगों ने ट्रॉली के नीचे से युवक को बाहर निकाला और उससे इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां पर चेकअप के बाद डॉक्टरों ने उससे मृत घोषित कर दिया।

India News (इंडिया न्यूज), Panipat Accident : हरियाणा के पानीपत में बरसत रोड पर स्थित भैंसवाल ड्रेन के पास एक ईंटों से भरी ट्रॉली पलट गई और उसके नीचे ट्रॉली पर सवार युवक नीचे गिर गया। हादसे में युवक की मौत हो गई। बाद में स्थानीय लोगों ने ट्रॉली के नीचे से युवक को बाहर निकाला और उससे इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां पर चेकअप के बाद डॉक्टरों ने उससे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बारे में ड्राइवर ने परिजनों व पुलिस को सूचना दी, जिससे पुलिस मौके पर पहुंची और नागरिक अस्पताल में युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक डेढ़ साल की लड़की का पिता था। पत्नी भी अभी छह माह की गर्भवती थी।

ट्रैक्टर का पहिया धंस गया और ट्रॉली पलट गई, सचिन नीचे दब गया

देवेंद्र सिंह निवासी कांधला यूपी ने बताया कि वह तीन बच्चों का पिता है जिसमें बड़ा बेटा 23 वर्षीय सचिन कांधला में ही एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी का काम करता था। ईटों से भरी ट्रॉली को खाली करने के लिए दूर-दूर तक जाता था। सोमवार रात को भी वह पानीपत जाने के लिए निकला था। रात करीब पौने 2 बजे ट्रैक्टर ड्राइवर का फोन आया, जिसमें हादसा होने के बारे में बताया। ड्राइवर ने बताया कि जब वे भैंसवाल ड्रेन के पास पहुंचे तो कच्ची सडक़ पर पानी कीचड़ जमा था, जिससे ट्रैक्टर का पहिया धंस गया और ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली के नीचे सचिन दब गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के ब्यान के आधार पर कार्रवाई अमल में लाई गई है।

Recent Posts

Delhi Protest: राहुल-प्रियंका के खिलाफ FIR दर्ज, लगा ये गंभीर आरोप; कल रात किए गए डिटेन

Delhi Protest: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के…

Last Updated: October 7, 2026 10:04:51 IST

Delhi Traffic Alert: आज दिल्ली में लग सकता है महाजाम! इन रास्तों पर जाने से बचें, पार्किंग भी रहेगी बंद

Delhi Traffic Police Advisory: दिल्ली में बीजेपी के कार्यक्रम के चलते 7 अक्टूबर को कई…

Last Updated: October 7, 2026 09:52:34 IST

CNG Price Hike: आज से CNG और PNG के दाम बढ़े, कितनी महंगी हुई गैस? जानें नए रेट

Cng Price Hike:  आज से CNG और PNG दोनों की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई…

Last Updated: October 7, 2026 09:44:18 IST

Bigg Boss 20: काश्वी को भूल लव गिल के हुए स्काउट? शो में बढ़ी नजदीकियां, नेटिजंस ने लगा दी क्लास

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में स्काउट और लव गिल की बढ़ती नजदीकियां चर्चा…

Last Updated: October 7, 2026 09:22:21 IST

UP Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ा खेल! यूपी के इन 10 शहरों का नया रेट देखकर चौंक जाएंगे

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी में पेट्रोल-डीजल के दाम शहर के हिसाब से अलग…

Last Updated: October 7, 2026 08:37:20 IST