<
Categories: हरियाणा

युवक ने पहले दोस्तों संग पी बीयर, फिर सिर के बल नहर में लगाई छलांग, खुबडू झाल से बरामद हुआ शव

हरियाणा के पानीपत जिले के गांव सिठाना के पास नहर में नहाते समय एक युवक नदी के तेज बहाव में बह गया और अगले दिन सुबह उसका शव खुबडू झाल के पास से बरामद हुआ। मामले की सूचना पुलिस को मिलने के बाद मौके पर पहुंची, और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां पर युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।

India News (इंडिया न्यूज), Young Man Drowned In Canal : हरियाणा के पानीपत जिले के गांव सिठाना के पास नहर में नहाते समय एक युवक नदी के तेज बहाव में बह गया और अगले दिन सुबह उसका शव खुबडू झाल के पास से बरामद हुआ। मामले की सूचना पुलिस को मिलने के बाद मौके पर पहुंची, और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां पर युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।

वह अपने ताऊ के लड़के सन्नी व दोस्त योगेश के साथ नहर पर नहाने गया था

जानकारी देते हुए रिषीपाल निवासी काबड़ी ने बताया कि वह चार बच्चों का पिता हैं। उसका सबसे छोटा बेटा ऋतिक 21 वर्षीय था जो कि एक फैक्टरी में काम करता था। रविवार को वह अपने ताऊ के लड़के सन्नी व दोस्त योगेश के साथ नहर पर नहाने गया था। वहां पर तीनों ने पहले बीयर पी। इसके बाद ऋतिक ने नहर में सिर के बल छलांग लगा दी। छलांग लगाने पर उसका सिर नीचे जा टकराया। 

उसका शव खुबडू झाल के पास मिला

इसके बाद वह एक बार ऊपर उठकर आया और उसके बाद वह पानी के बहाव में आगे चला गया। हादसे की सूचना के बारे में दोनों ने युवकों ने घर पर बताया ,जिससे परिजन मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला पाया। मंगलवार सुबह के समय उसका शव खुबडू झाल के पास मिला है। हादसे के बाद परिवार जनों पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर कार्रवाई अमल में लाई है।

Recent Posts

UP Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ा खेल! यूपी के इन 10 शहरों का नया रेट देखकर चौंक जाएंगे

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी में पेट्रोल-डीजल के दाम शहर के हिसाब से अलग…

Last Updated: October 7, 2026 08:37:20 IST

Drishyam 3 Box Office Collection: ‘दृश्यम 3’ ने मंगलवार को भी मचाया तहलका! 5 दिन में ₹216 करोड़ पार, अब 250 करोड़ की बारी

Drishyam 3 Box Office Collection Day 5: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने सोमवार…

Last Updated: October 7, 2026 08:22:38 IST

प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी के बाद वृंदावन में कैसे हुई 4 छात्रों की मौत?  हैरान करने वाली है पीछे की वजह; मचा हड़कंप

Vrindavan Student Death: हादसे में चार विद्यार्थियों की मौत हो गई, जबकि एक विद्यार्थी रुद्राक्ष…

Last Updated: October 7, 2026 07:30:37 IST

Petrol Diesel Prices 7 October: पेट्रोल-डीजल के नए कीमतों का एलान, जानें दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में क्या है रेट

Petrol Diesel Prices 7 October: आज, 7 अक्टूबर को पेट्रोल, डीज़ल, LPG और CNG की कीमतों…

Last Updated: October 7, 2026 07:21:29 IST