करनाल के निगदू गांव में छह युवकों ने एक युवक पर चाकुओं से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित बलराम रात करीब 8:30 बजे सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के पास खड़ा था। उसके साथ एक अन्य युवक भी मौजूद था।
प्रवीण वालिया-करनाल, India News (इंडिया न्यूज), Deadly Attack On Youngman : करनाल के निगदू गांव में छह युवकों ने एक युवक पर चाकुओं से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित बलराम रात करीब 8:30 बजे सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के पास खड़ा था। उसके साथ एक अन्य युवक भी मौजूद था।
इसी दौरान छह युवक वहां पहुंचे और बलराम पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले के बाद बलराम लहूलुहान होकर गिर पड़ा, जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि करीब एक माह पहले गांव की गली में तीन आरोपियों के साथ कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश के चलते उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर यह हमला किया। घटना के बाद परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।
Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…
India vs West Indies 3rd ODI Match Highlights: वेस्टइंडीज ने 352 रनों का पहाड़ सा…
UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…
8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…
Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…
Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…