करनाल के नीलोखेड़ी क्षेत्र के समाना बाहु गांव में रात सनसनीखेज़ वारदात हुई। एक युवक ने गली में खड़ी आई-20 कार पर एसिड डाल दिया और मौके से फरार हो गया । पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिससे पुलिस को अहम सुराग मिले हैं।
प्रवीण वालिया-करनाल, India News (इंडिया न्यूज), Acid Attack On Car : करनाल के नीलोखेड़ी क्षेत्र के समाना बाहु गांव में रात सनसनीखेज़ वारदात हुई। एक युवक ने गली में खड़ी आई-20 कार पर एसिड डाल दिया और मौके से फरार हो गया । पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिससे पुलिस को अहम सुराग मिले हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 9 बजे स्कूटी पर सवार होकर दो युवक गली में पहुंचे। जैसे ही स्कूटी रुकी, एक आरोपी उतरा और कार पर एसिड फेंक दिया। देखते ही देखते कार की बॉडी से धुआं उठने लगा और पेंट पूरी तरह झुलस गया।

गली में मौजूद परिवार ने तुरंत पानी डालकर एसिड को हटाने की कोशिश की और फौरन पुलिस को सूचना दी। हालांकि कार को भारी नुकसान हो चुका था। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने इसे गंभीर सुरक्षा चिंता बताया है।
सूचना मिलते ही डायल-112 टीम, और जांच अधिकारी अनिल कुमार मौके पर पहुँचे। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच की और केस दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला आपसी रंजिश का प्रतीत होता है और हर एंगल से जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश जारी है।
इस वारदात से कार मालिक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। वहीं, गांव के लोग भय और असुरक्षा की भावना से घिर गए हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख़्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।
Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…
Tamilnadu Murder Case: तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक लड़की ने ल़ड़के से बात करने…
Karva Chauth puja thali: करवाचौथ पर पूजा की थाली सजाने के लिए महंगी सजावटी थाली…
Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बचपन के दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त…
Accused of marrying by hiding identity: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र…
Jordan church attack: जॉर्डन के कराक शहर के हमौद चर्च में शुक्रवार को एक व्यक्ति…