<
Categories: हरियाणा

सदन के पहले सत्र की कार्यवाही पर आदित्य चौटाला का बयान, बोले- ‘नूरा कुश्ती’ खेल रही कांग्रेस-बीजेपी, कांग्रेस बिना तैयारी के आई, सरकार हर मुद्दे पर असफल

इनेलो के विधायक दल के नेता आदित्य देवीलाल चौटाला ने प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कल विधानसभा के अंदर जो घटनाक्रम हुआ,उसका जिक्र किया। उन्होंने कहा कि  एक विधायक के तौर पर मैंने देखा। 40 नए विधायक सदन में चुनकर आए है, स्पीकर द्वारा बार-बार यह कहा गया कि नई सोच नई ऊर्जा का सृजन इस बार सदन में हुआ। स्पीकर को यह उम्मीद थी कि जब भी सत्र शुरू होगा सुचारू रूप से संचालित होगा, लेकिन कल जिस तरह से कांग्रेस ने किया इससे साफ लगा कि शायद कांग्रेस तैयारी करके नहीं आई थी।

India News (इंडिया न्यूज), Aditya Chautala : इनेलो के विधायक दल के नेता आदित्य देवीलाल चौटाला ने प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कल विधानसभा के अंदर जो घटनाक्रम हुआ,उसका जिक्र किया। उन्होंने कहा कि  एक विधायक के तौर पर मैंने देखा। 40 नए विधायक सदन में चुनकर आए है, स्पीकर द्वारा बार-बार यह कहा गया कि नई सोच नई ऊर्जा का सृजन इस बार सदन में हुआ।

स्पीकर को यह उम्मीद थी कि जब भी सत्र शुरू होगा सुचारू रूप से संचालित होगा, लेकिन कल जिस तरह से कांग्रेस ने किया इससे साफ लगा कि शायद कांग्रेस तैयारी करके नहीं आई थी। इसलिए सदन को चलने नहीं दिया। सरकार हर मुद्दे पर असफल है, सदन में ही विधायक अपने हल्के की बात और सरकार की नाकामियों की बात रखता है। लेकिन कांग्रेस द्वारा सदन को चलने नहीं दिया गया।

प्रश्न काल से पहले कानून व्यवस्था पर चर्चा होनी चाहिए

इनेलो द्वारा भी लिखित तौर पर दिया गया कि प्रश्न काल से पहले कानून व्यवस्था पर चर्चा होनी चाहिए। जब मुख्यमंत्री तैयार थे कि चर्चा कल ही हो, तो चर्चा क्यों नहीं करने दी गई। स्पीकर ने भी आखिर में जाकर कानून व्यवस्था को लेकर स्थगन प्रस्ताव को मंजूर किया। जब करना ही था तो पहले क्यों नहीं किया। आज कांग्रेस और बीजेपी नूरा कुश्ती खेल रही है। जनता के पैसे बर्बाद किए जा रहे है।

जब से बीजेपी की सरकार बनी है तब से एक भी सीबीआई इंक्वायरी में कोई नतीजा नहीं आया

हरियाणा की कानून व्यवस्था बिहार से भी बद्तर होती जा रही है। मुख्यमंत्री ने मनीषा मामले में यह कह दिया कि सीबीआई जांच हो, लेकिन जब से बीजेपी की सरकार बनी है तब से एक भी सीबीआई इंक्वायरी में कोई नतीजा नहीं आया है। बीजेपी सरकार में कितनी सीबीआई इंक्वायरी हुई है उसको लेकर सरकार श्वेत पत्र जारी करें। एक गैंगस्टर द्वारा सोशल प्लेटफॉर्म पर यह कहा गया कि मनीषा का बदला हम लोग लेंगे, इस पर अभी तक मुख्यमंत्री ने पर्चा क्यों नहीं दर्ज करवाया। ये बहुत बड़ा फेलियर है सरकार का।

मीडिया पर भी नकेल कसने का काम शुरू कर दिया, ताकि उनकी नाकामियां जनता के बीच में ना जाए

आज प्रदेश में हर विभाग के अंदर भ्रष्टाचार का बोलबाला है, लेकिन सरकार बिना पर्ची बिना खर्ची को लेकर टेबल थपथपाते है। ऐसी बेरहम सरकार है जिसकी ना तो कोई नीति है और ना ही कोई कम किया। ऐसा लगता है सभी गुंडे मवाली मुख्यमंत्री ने पाल रखे है। जिस कुटिया में मुख्यमंत्री में रहते है उसका नाम संत कबीर कुटीर आवास है। यह मुख्यमंत्री सिर्फ फोटो खिंचवाना और झूठ पर झूठ बोलने का काम करता है। कल विधानसभा की ओर से सर्कुलर जारी कर मीडिया पर भी नकेल कसने का काम शुरू कर दिया, ताकि उनकी नाकामियां जनता के बीच में ना जाए।

Recent Posts

Navratri Garba Songs 2026: गरबा नाइट में मचाना है धमाल? ‘ढोली तारो’ से ‘चोगाड़ा’ तक, प्लेलिस्ट में शामिल करें ये 8 सुपरहिट गाने

Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…

Last Updated: October 11, 2026 11:40:26 IST

Bhatinda News: नाबालिग बेटी को पिता ने किया गर्भवती, 15 वर्षीय नाबालिग ने बेटी को दिया जन्म, आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के भटिंडा में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता द्वारा कथित तौर पर…

Last Updated: October 11, 2026 11:16:02 IST

रिहा हुए अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास, कोर्ट ने सामने रखी ऐसी शर्त; सुन प्रदर्शनकारियों  के उड़ जाएंगे होश

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…

Last Updated: October 11, 2026 11:01:46 IST

Ind vs WI Live Streaming: हार का बदला लेने उतरेगी अय्यर की टीम, जानें कब और कहां देखें मुकबाला

India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…

Last Updated: October 11, 2026 10:50:14 IST

Dhruv Rathee: पुलिस हिरासत से रिहा हुए ध्रुव राठी, पुलिस ने दी खतरनाक वार्निंग; भारत में नहीं कर सकते ये काम

Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…

Last Updated: October 11, 2026 10:41:35 IST

Lucknow Crime: नाक से खून, टूटी हड्डियां…लिव-इन पार्टनर की लाश छोड़ भागी प्रेमिका, कमरे का मंजर देख कांप गई पुलिस

Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…

Last Updated: October 11, 2026 10:24:03 IST