Bihar Chunav:अमित शाह ने अररिया दौरे के दौरान चुनावी अभियान को नई दिशा दी. उन्होंने BJP के संकल्प और मोदी सरकार की उपलब्धियों जैसे राम मंदिर निर्माण, धारा 370 हटाना, तीन तलाक खत्म करना और विकास कार्यों का उजागर करते हुए चार दीपावली मनाने का संदेश दिया. पढ़े पूरी खबरें.
Bihar Chunav 2025
Amit Shah Araria Speech: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख के एलान से पहले राज्य में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. राजनीतिक दल इस चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक रही है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के अररिया दौरे के दौरान चुनाव प्रचार की रूपरेखा तैयार किया है. एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने इस साल बिहार में चार दिवाली मनाने का एलान किया है.
बिहार के अररिया में अमित शाह ने जनसभा में ‘जय श्रीराम’ का नारा लगवाया और कहा कि भाजपा सारे घुसपैठियों को चुन-चुन कर एक-एक करके देश से बाहर करेगी.
लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल की आलोचना करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि उनके सत्ता में रहते हुए राम मंदिर निर्माण में देरी हुई. मोदी सरकार ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कराया और जल्द ही वहां ध्वजा किया जाएगा. रामलला 550 वर्षों तक एक तम्बू में थे.
अमित शाह ने कहा कि इस दिवाली हम जो भी खरीदें. वे स्वदेशी हो. इस साल बिहार के लोग चार दिवाली मनाएंगे.
पहली – जब प्रभु श्रीराम अयोध्या लौटे थे.
दूसरी – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल 75 लाख जीविका दीदियों के खाते में 10,000 रुपये भेजे.
तीसरी – GST में 395 से ज्यादा चीजों के दाम कम या ज़ीरो किए गए.
चौथी – NDA-भाजपा की सरकार 160 से ज्यादा सीटों के साथ बनाकर.
अमित शाह ने राहुल गांधी और लालू प्रसाद यादव पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वे दोनों घुसपैठियों को बचाना चाहते हैं जबकि भाजपा उन्हें देश से निकालना चाहती है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के दौरे के कारण चुनाव आयोग घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची से हटा रहा है.
शाह ने कहा कि राहुल गांधी ध्यान से सुन लें चाहे बिहार हो या देश का कोई भी कोना बीजेपी का संकल्प है कि चुन-चुनकर एक-एक घुसपैठिए को देश से बाहर करेंगे.
अमित शाह ने मोदी सरकार की कई उपलब्धियों का ज़िक्र किया. उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 को हटाना तीन तलाक को खत्म करना सीएए के ज़रिए हिंदू शरणार्थियों को नागरिकता देना और अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण मोदी सरकार की बड़ी सफलताएं है.
विकास के आंकड़े का हवाला देते हुए गृह मंत्री ने कहा कि सोनिया-मनमोहन सरकार ने 10 सालों में बिहार को सिर्फ़ ₹280,000 करोड़ दिए थे. जबकि मोदी सरकार ने 2014 से 2025 तक बिहार को ₹16 लाख करोड़ दिया है.
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था को 11वें स्थान से चौथे स्थान पर पहुंचाया है और देश को सुरक्षित भी बनाया है.
अमित शाह ने कहा कि एनडीए इस चुनाव में 160 से ज़्यादा सीटें जीतेगा और राज्य में सरकार बनाएगा.
Kanpur Biru Singh Bhadauria death: कानपुर के हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में 37 वर्षीय बीरू…
When is Papankusha Ekadashi: पापांकुशा एकादशी का व्रत 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को रखा जाएगा.…
Smart Phone Market: भारत में जुलाई-सितंबर 2026 के दौरान स्मार्टफोन शिपमेंट 26 फीसदी गिरकर 3.58…
Samantha Ruth Prabhu: साउथ एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु अपनी फिल्मों के साथ ही अपने बिजनेस…
Chitrakoot viral video: चित्रकूट में शराब की दुकान से जुड़े एक वीडियो के वायरल होने…
Delhi Murder Case: दिल्ली के पीतमपुरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के बीच किसी बात को…