<
Categories: हरियाणा

आर्य समाज मंदिर विवाद मामला : संजौली गांव में हुई विभिन्न गांवों के 36 बिरादरी के लोगों की महापंचायत, 15 सदस्यीय कमेटी का किया गठन, लिए कई अहम फैसले

संजौली गांव के पूर्व सरपंच पप्पू रावल के निवास पर आर्य समाज बापौली विवाद को लेकर महापंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें सनौली-बापौली खंड के लगभग सभी गांवों से 36 बिरादरी के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। इस दौरान सर्वसम्मति से महापंचायत का अध्यक्ष पंडित नक्षत्र गोयला खुर्द को नियुक्त किया गया, ताकि आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा सकें। इस दौरान विभिन्न गांवों से आए लोगों ने अपने-अपने विचार रखें और सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए विभिन्न गांवों के गणमान्य लोगों की 15 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया।

India News (इंडिया न्यूज), Arya Samaj Mandir Dispute Case : संजौली गांव के पूर्व सरपंच पप्पू रावल के निवास पर आर्य समाज बापौली विवाद को लेकर महापंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें सनौली-बापौली खंड के लगभग सभी गांवों से 36 बिरादरी के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। इस दौरान सर्वसम्मति से महापंचायत का अध्यक्ष पंडित नक्षत्र गोयला खुर्द को नियुक्त किया गया, ताकि आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा सकें। इस दौरान विभिन्न गांवों से आए लोगों ने अपने-अपने विचार रखें।

  • गठित कमेटी करेगी दोनों पक्षों व प्रशासन से सम्पर्क, विवाद सुलझने तक ना हो किसी प्रकार की कोई विवादित जगह पर कोई कार्यवाही
  • कमेटी का दोनो पक्षों से आग्रह विवाद सुलझने तक शान्ति बनाए रखें, क्षेत्र में ना हो किसी प्रकार का विवाद
  • आर्य समाज से जुड़े लोग कर चुके है आगामी 27 जुलाई रविवार को बापौली में हवन-यज्ञ करने का ऐलान

क्षेत्र की शान्ति को भंग करने का प्रयास ना करें

सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए विभिन्न गांवों के गणमान्य लोगों की 15 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया और निर्णय लिया गया कि कोई भी क्षेत्र की शान्ति को भंग करने का प्रयास ना करें। महापंचायत में गठित कमेटी आगामी कार्यवाही अमल में लाएगी और प्रशासन से मिलने के साथ-साथ दोनों पक्षों से मिलकर जल्द ही समस्या का समाधान करने का प्रयास करेगें। आर्य समाज से जूडे लोग उक्त झगडे वाली जगह पर 27 जुलाई रविवार को हवन-यज्ञ करने का ऐलान कर चुके है।

इस मौके पर मा.ब्रहमपाल जलमाना, पूर्व वाइस चेयरमैन रोशन छौक्कर, पूर्व सरपंच रतन सिंह रावल, आढ़ती मोहकम छौक्कर, बिल्लू भगत, बल्ला गुर्जर,स रपंच जिले सिंह, पूर्व चैयरमेन सालीम, प्रधान प्रीतम रावल, विनोद रावल, पूर्व सरपंच जगदीश बापौली, आढ़ती एसोसिएशन बापौली प्रधान दलीप रावल, अनिल रावल, पूर्व सरपंच नरसा रिसपुर, कौसर नंबरदार, आजाद बैरागी, पूर्व सरपंच विजय पाल, पूर्व सरपंच पप्पू, बिन्दर नन्हेडा, ईशम सिंह  सरपंच, महेंद्र सिंह आदि अनेक मौजूद थे।

समस्या का समाधान होने तक विवादित जगह पर ना को कोई कार्यवाही

महापंचायत में निर्णय लिया गया कि जब तक आर्य समाज विवाद का समाधान नहीं होता है तब तक उक्त जगह पर किसी प्रकार की कोई कार्यवाही ना हो। इसके लिए जल्द ही कमेटी दोनों पक्षों से मिलेगी और शांति व्यवस्था बनाए रखने का आग्रह करेगी। ताकि उक्त विवाद ज्यादा ना बढ़ सके और क्षेत्र में शांति बनी रह सकें।

क्या है मामला

बता दे कि गत 13 जुलाई रविवार को कुछ लोगों ने पंचायत द्वारा लगाए गए ताले को तोड़कर हवन किया था। जिसका ग्रामीणों व पंचायत ने विरोध किया था। जिसको लेकर आर्य समाज मंदिर में हवन करने वाले और उक्त जगह को ग्राम पंचायत की होने का दावा करने वालों लोगों के बीच पुलिस के सामने ही जमकर झगड़ा हुआ था। जिसमें दोनो पक्षो से आधे दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। 

जिसकी बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए सरपंच पति शिवकुमार सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी थी। जिसके बाद दोनों पक्षों की ओर से मीडिया के सामने अपना-अपना पक्ष रखा था। इतना ही नहीं बल्कि आर्य समाज के लोग आर्य समाज मन्दिर की जगह और सरपंच पति ग्राम पंचायत की जगह होने का दावा कर रहे थे। वही बता मामलें में ग्राम पंचायत की और से बीडीपीओ के माध्यम से करीब झगड़ा होने से करीब 10 दिन पहले बापौली थाना पुलिस को शिकायत दी गई थी।

डीसी व एसपी पानीपत प्रशासनिक अधिकारियों सहित कर चुके है मौका निरीक्षण

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला उपायुक्त डा.वीरेन्द्र सिंह दहिया व जिला पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र सिंह के साथ घटनास्थल का दौरा कर मौके की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ एसडीएम समालखा अमित कुमार, बीडीपीओ बापौली शक्ति सिंह, नायब तहसीलदार सौरभ शर्मा, कानूनगो नरेश कुमार, पंचायत अधिकारी परजान मेहरा, पूर्व कार्यकारी पंचायत अधिकारी प्रमोद शर्मा, ग्राम सचिव राकेश कुमार, पवन शर्मा आदि मौजूद थे। जिला उपायुक्त ने उक्त मामले को लेकर रिकार्ड अनुसार जल्द रिपोर्ट बनाकर सौंपने के लिए के एसडीएम समालखा को निर्देश दिए थे।

Recent Posts

13 साल के शिबू खान को न्याय दिलाने के लिए निकला कैंडल मार्च, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Bihar Murder Case: बिहार के बगहा में 13 वर्षीय शिबू खान की हाल ही में…

Last Updated: October 24, 2026 15:43:40 IST

देवी विसर्जन जुलूस में मस्जिद के पास हवाई फायरिंग, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया…

Last Updated: October 24, 2026 15:00:22 IST

Tilak Varma World Record: तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, एक साल में सबसे ज्यादा T20I कैच लेने वाले फील्डर बने

Tilak Varma World Record: भारत-न्यूजीलैंड दूसरे T20I में तिलक वर्मा ने 2026 में 26 कैच…

Last Updated: October 24, 2026 14:47:45 IST

पारूल विश्वविद्यालय और गोवा स्वास्थ्य सेवा संचालनालय ने फिजिओथेरपी केंद्र शुरू किए

केपेम (गोवा), 24 अक्टूबर: पारूल विश्वविद्यालय गोवा की स्वास्थ्य सेवा संचालनालय (डीएचएस), गोवा के साझेदारी…

Last Updated: October 24, 2026 14:37:23 IST

इंडिया केम 2026 में ओडिशा को 53893 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव, 20 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार!

Odisha News: ओडिशा सरकार ने अलग-अलग कंपनियों के साथ नौ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए,…

Last Updated: October 24, 2026 15:00:26 IST