<
Categories: हरियाणा

बीएसएनएल ने स्वतंत्रता दिवस पर पेश किया विशेष “फ्रीडम प्लान” – मात्र 1 रुपये में 4G सेवा का अनुभव, जानें कितनी अवधि तक मान्य रहेगा ये प्लान

भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर उपभोक्ताओं के लिए एक विशेष और आकर्षक “फ्रीडम प्लान” की घोषणा की है। इस योजना के तहत नए उपभोक्ताओं को महज़ 1 रुपये में बीएसएनएल की हाल ही में शुरू हुई 4G सेवाओं का एक माह तक लाभ लेने का अवसर मिलेगा।

India News (इंडिया न्यूज), BSNL Launches Special Freedom Plan : भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर उपभोक्ताओं के लिए एक विशेष और आकर्षक “फ्रीडम प्लान” की घोषणा की है। इस योजना के तहत नए उपभोक्ताओं को महज़ 1 रुपये में बीएसएनएल की हाल ही में शुरू हुई 4G सेवाओं का एक माह तक लाभ लेने का अवसर मिलेगा।

उपभोक्ताओं को मुफ्त सिम कार्ड प्रदान किया जाएगा

इस योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को मुफ्त सिम कार्ड प्रदान किया जाएगा, जिसमें उन्हें प्रत्येक दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी प्राप्त होगी। यह ऑफर 01 अगस्त से 31 अगस्त 2025 तक सीमित अवधि के लिए लागू रहेगा।हरियाणा दूरसंचार परिमंडल के मुख्य महाप्रबंधक अमित सिंगल ने बताया कि यह योजना उपभोक्ताओं को बीएसएनएल की स्वदेशी 4G तकनीक का अनुभव लेने का बेहतरीन अवसर प्रदान करती है। 

तेज, विश्वसनीय और स्वदेशी नेटवर्क का लाभ मिलेगा

उन्होंने जानकारी दी कि बीएसएनएल ने हाल ही में हरियाणा राज्य में 2250 से अधिक टावरों के माध्यम से अत्याधुनिक 4G सेवाएं शुरू की हैं, जिससे उपभोक्ताओं को तेज, विश्वसनीय और स्वदेशी नेटवर्क का लाभ मिलेगा। इस विशेष “फ्रीडम प्लान” का लाभ उठाने के इच्छुक उपभोक्ता बीएसएनएल के अधिकृत चैनल पार्टनर्स या निकटतम बीएसएनएल ग्राहक सेवा केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।

Recent Posts

Bijnor Thief: तालाब में 5 घंटे छुपा रहा पार्षद चोर, कमल के फूल की डंडी से लिया सांस, पुलिस को बुलाना पड़ा गोताखोर

Bijnor Thief Arrest News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर के एक चोर को पुलिस ने गिरफ्तार…

Last Updated: April 9, 2026 17:07:24 IST

Khawaja Asif: ‘हिंदुस्तान और इजराइल इस्लाम के…’, शांति के बीच पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ फिर उगला जहर

Khawaja Asif controversial Statement: अमेरिका और ईरान के युद्ध विराम के बीच पाकिस्तान के रक्षा…

Last Updated: April 9, 2026 17:02:13 IST

रातों-रात हुआ 20 से ज्यादा IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी महकमे में मचा हड़कंप

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार ने 20 से ज्यादा आईएएस और डैनिक्स (DANICS दिल्ली, अंडमान…

Last Updated: April 9, 2026 16:56:23 IST

दिन में काम और रात में पढ़ाई करने वाले कर्मचारियों की बदली किस्मत, बिजनेसमैन की दरियादिली ने दी सपनों को नई उड़ान!

एक व्यवसायी को जब यह पता चला कि उसके तीन कर्मचारी अपनी शिक्षा का खर्च…

Last Updated: April 9, 2026 17:09:53 IST

मजाक में की हदें पार… दोस्त के प्राइवेट पार्ट में एयर कंप्रेसर से भर दी हवा, फटकर बाहर आ गईं आंतें

Gurugram News: दिल्ली से सटे गुरुग्राम में इस दोस्ती में हुए मस्ती-मजाक का अंजाम खौफनाक…

Last Updated: April 9, 2026 16:52:31 IST