भारी बारिश और खराब मौसम को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से 7 सितंबर तक स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है। इससे पहले 2 और 3 सितम्बर को भी सभी स्कूलों में छुट्टी की गई थी। बारिश में बच्चों को स्कूलों में छोड़ने जाते हुए अभिभावकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते प्रशासन चंडीगढ़ प्रशासन ने यह फैसला लिया है।
India News (इंडिया न्यूज), Chandigarh Administration Declared School Holiday : भारी बारिश और खराब मौसम को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से 7 सितंबर तक स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है। इससे पहले 2 और 3 सितम्बर को भी सभी स्कूलों में छुट्टी की गई थी। बारिश में बच्चों को स्कूलों में छोड़ने जाते हुए अभिभावकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते प्रशासन चंडीगढ़ प्रशासन ने यह फैसला लिया है।
उल्लेखनीय है कि चंडीगढ़ के अलावा पंजाब और हरियाणा में भी भारी बारिश का अलर्ट है। इसे देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है। वहीं पीयू प्रशासन ने छात्र परिषद के चुनावों के कारण 3 सितंबर को होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। अब यह परीक्षाएं शनिवार 6 सितंबर को आयोजित की जाएंगी।
मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने कहा, “नवीनतम विश्लेषण से संकेत मिलता है कि पंजाब में अब मानसून में कमी आएगी। संगरूर और अन्य क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियों में कमी आई है। पिछले 24 घंटों में हरियाणा कुरुक्षेत्र, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, पानीपत, सोनीपत, करनाल और कैथल जैसे जिलों में अति भारी बारिश दर्ज़ की गई है। आज उत्तर और दक्षिण हरियाणा के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, हालांकि यहां भी कल से बारिश में कमी आने की संभावना है। 7-8 तारीख के आसपास मानसून के फिर से सक्रिय होने की उम्मीद है, हालाँकि इसकी तीव्रता बहुत ज्यादा नहीं होगी।”
Patna Hotel Raid: पटना में मंगलवार को पुलिस ने मालसलामी थाना इलाके में गुरु का…
IND vs ENG: भारत ने पहले वनडे मैच में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर…
Odisha Crime: ओडिशा के बलांगीर जिले में पत्नी ने अपने पति के सिर पर मोबाइल…
Richard Rasi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्लोवाकिया यात्रा के दौरान स्लोवाक नेशनल काउंसिल के चेयरमैन…
टीम इंडिया के सहायक कोच रयान टेन डोशेटे के भारतीय टीम का साथ छोड़ने की…
Ahmed Khan: फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अक्षय कुमार और रवीना टंडन को एक…