<
Categories: हरियाणा

मंत्री विज बोले -‘पीएम मोदी की माता को गाली और राहुल गांधी तथा तेजस्वी बजाए ताली’- ये ‘नहीं चलेगा-नहीं चलेगा’, मोदी जी की मां का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को गाली और राहुल तथा तेजस्वी बजाए ताली’- ‘‘यह नहीं चलेगा-नहीं चलेगा’’। आज यहां जारी एक वक्तव्य में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि देश-प्रदेश की कुछ राजनीतिक पार्टियों ने राजनीति का स्तर इतना गिरा दिया है कि देश की प्रजातांत्रिक व्यवस्था खून के आंसू बहा रही है।

India News (इंडिया न्यूज), Minister Anil Vij : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को गाली और राहुल तथा तेजस्वी बजाए ताली’- ‘‘यह नहीं चलेगा-नहीं चलेगा’’। आज यहां जारी एक वक्तव्य में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि देश-प्रदेश की कुछ राजनीतिक पार्टियों ने राजनीति का स्तर इतना गिरा दिया है कि देश की प्रजातांत्रिक व्यवस्था खून के आंसू बहा रही है।

मां का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता

बिहार के दरभंगा में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान कांग्रेस-आरजेडी के मंच से प्रधानमंत्री श्री मोदी की मां को गाली दी, जिसके बाद पीएम मोदी भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि मां का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और बिहार की जनता से इसका जवाब मांगा क्योंकि इसका सारे देश में रोष है। विज ने कहा यह गाली केवल श्री मोदी जी की मां की नहीं दी गई, यह जिस देश में माताओं को देवी की तरह पूजा जाता है, उस देश में हर माता को दी गई है, यह सारे देश की महिलाओं का अपमान है।

मोदी जी की मां का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

विज ने कहा कि मोदी जी की मां का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान। वहीं, इस घटना के विरोध में भाजपा द्वारा 4 सितंबर को बिहार बंद का ऐलान किया है, जो सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक रहेगा, लेकिन इमरजेंसी सेवाओं को प्रभावित नहीं करेगा। उधर, पीएम ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘मां को गाली देने वालों को भारत की धरती कभी माफ नहीं करेगी’। इस मामले में पटना की अदालत में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव समेत 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, और सुनवाई कल होनी है।

Recent Posts

खतरों के खिलाड़ी 15 की ट्रॉफी पर अविनाश मिश्रा का कब्जा, जानिए कितनी मिली प्राइज मनी और क्या-क्या जीता

khatron ke khiladi 15 winner Avinash Mishra: रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’…

Last Updated: October 4, 2026 23:44:38 IST

पूरे इलाके की जिम्मेदारी हमारी नहीं…सेवादार पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें, बागेश्वर धाम में सुरक्षा पर धीरेंद्र शास्त्री की दो टूक

Dhirendra Shastri Appeal: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं…

Last Updated: October 4, 2026 23:21:45 IST

पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप, बिहार का युवक गोपनीय जानकारी शेयर करते पकड़ा, हिरासत में लिया

Assam espionage case: असम पुलिस की STF ने गुवाहाटी से बिहार निवासी 31 वर्षीय अभिषेक…

Last Updated: October 4, 2026 23:17:33 IST

Delivery boy assaulted: खाना देर से पहुंचा तो भड़का कपल, डिलीवरी बॉय को पटक-पटककर पीटा, VIDEO वायरल

Delivery boy assaulted: सिकंदराबाद के वासवी नगर में खाना पहुंचाने में देरी को लेकर Zomato…

Last Updated: October 4, 2026 23:02:19 IST

Premanand Maharaj Ashram: दीपक लोधी की मौत के बाद प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर बढ़ा विवाद, सामने आया ‘दो गुट’ का दावा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य बताए जा रहे दीपक लोधी उर्फ…

Last Updated: October 4, 2026 22:43:46 IST

बिग बॉस 20 में नाम लेने पर भड़के इमाम सिद्दीकी, सलमान खान को लिखा ओपन लेटर, बोले- ये गलत है

Salman Khan controversy: बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में अपना नाम लिए जाने…

Last Updated: October 4, 2026 22:23:46 IST