Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है. सोमवार को हुई तेज बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली.अब मौसम विभाग (IMD) ने 28 और 29 जुलाई के लिए चंडीगढ़ समेत आसपास के कई क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
चंडीगढ़ में मूसलाधार बारिश के आसार
Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है. सोमवार को हुई तेज बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली, लेकिन कई जगह जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या भी सामने आई. अब मौसम विभाग (IMD) ने 28 और 29 जुलाई के लिए चंडीगढ़ समेत आसपास के कई क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में अगले 48 घंटे तक तेज बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है. लगातार बारिश की वजह से निचले इलाकों में पानी भरने और यातायात प्रभावित होने की आशंका भी जताई गई है.
मौसम विभाग ने चंडीगढ़, राजपुरा, डेराबस्सी, मोहाली, खरड़, चमकौर साहिब, रूपनगर, बलाचौर, आनंदपुर साहिब, गढ़शंकर और नंगल में भारी बारिश की संभावना जताई है. कई क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट, जबकि कुछ इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.इन इलाकों में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने और जलभराव की स्थिति बन सकती है.
पंचकूला और मोहाली में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक इन इलाकों में तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. बारिश के कारण उमस कम रहेगी, लेकिन हवा में नमी अधिक बनी रहेगी.
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें. जलभराव वाले रास्तों से बचें और तेज बारिश या बिजली गिरने की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर रहें. स्थानीय प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.
हाल की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. हालांकि लगातार हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो सकती हैं, जिससे रोजमर्रा की आवाजाही प्रभावित होने की संभावना है.
Tina Ahuja On Govinda Affair: गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते पर विवाद के बीच…
Guwahati Night Club Case: गुवाहाटी के खानापारा नाइटक्लब में महिला से कथित मारपीट का मामला…
Meerut Viral Video: मेरठ में पति की आशिकी पकड़ने पहुंची पत्नी के साथ जो हुआ,…
एक चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने कथित तौर…
चंडीगढ़ से देवरिया जा रही एम्बुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक…
Dhirendra Shastri Vs Ludhiana Shahi Imam: शास्त्री ने शाही इमाम से लिखित में माफी मांगने…