<

पाकिस्तानी गेंदबाज के एक्शन पर उठे सवाल, तो बल्लेबाज को लपेटा, कहा- ये देखना तुम्हारा काम नहीं…

पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक ने अपनी गेंदबाजी एक्शन पर सवाल उठाने वाले बल्लेबाजों को करारा जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि उनके एक्शन की वैधता तय करना अंपायर और मैच रेफरी का काम है, न कि बल्लेबाजों का.

पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक ने अपनी गेंदबाजी एक्शन पर बार-बार सवाल उठाने वाले बल्लेबाजों को कड़ा जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि यह तय करना बल्लेबाजों का काम नहीं है कि उनकी गेंदबाजी एक्शन सही है या नहीं. उनके अनुसार यह जिम्मेदारी केवल अंपायर और मैच रेफरी की होती है. दरअसल, हाल ही में द हंड्रेड टूर्नामेंट में ट्रेंट रॉकेट्स और बर्मिंघम फीनिक्स के मुकाबले के दौरान ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज टिम डेविड ने आउट होने के बाद उनके एक्शन पर इशारा किया था. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन भी उनके एक्शन पर सवाल उठा चुके हैं.

तारिक ने कहा कि जब भी वह किसी बड़े बल्लेबाज का विकेट लेते हैं, तब उनके गेंदबाजी एक्शन पर चर्चा शुरू हो जाती है. उन्होंने  कहा कि अगर अंपायर उन्हें गेंदबाजी करने की अनुमति दे रहे हैं, तो इसका मतलब है कि उनका एक्शन पूरी तरह वैध है. उन्होंने यह भी बताया कि उनके गेंदबाजी एक्शन को आईसीसी कई बार जांच कर सही ठहरा चुकी है. इसके बावजूद लगातार उठ रहे सवाल उन्हें परेशान करते हैं.

टी20 विश्व कप में भी रहे चर्चा में
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के दौरान भी उस्मान तारिक अपनी अलग गेंदबाजी एक्शन की वजह से सुर्खियों में रहे. उस टूर्नामेंट में उन्होंने छह मैचों में 10 विकेट लिए और भारत के खिलाफ 1/24 का शानदार स्पेल भी डाला. उनकी गेंदबाजी में मौजूद खास ठहराव और बदलाव बल्लेबाजों के लिए चुनौती बनती हैं. भारतीय टीम ने भी उनके खिलाफ खेलने के लिए स्पेशल ट्रेनिंग की थी. 

टॉम बैंटन की घटना का भी जिक्र
उस्मान तारिक ने बताया कि इंटरनेशनल लीग टी20 में दुबई के दौरान इंग्लैंड के बल्लेबाज टॉम बैंटन ने भी उनके गेंदबाजी एक्शन पर सवाल उठाए थे. उन्होंने कहा कि उस मैच में विकेट लेने के बाद उन्होंने अपनी बात साफ शब्दों में रखी थी. तारिक का मानना है कि अब इस तरह के आरोप बंद होने चाहिए. उन्होंने कहा कि आधुनिक टी20 क्रिकेट में स्पिनरों के लिए सफल होना आसान नहीं है. इसलिए वह अपनी गेंदबाजी में नई-नई विविधताओं पर लगातार मेहनत करते हैं और चाहते हैं कि उनके प्रदर्शन को उनके खेल के आधार पर आंका जाए, न कि बेवजह के विवादों से.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 29, 2026 18:37:23 IST

एलजीई इंडिया को इनोवेटिव एचआर प्रैक्टिसेज और सीएचओ को इम्पैक्टफुल एचआर लीडर अवार्ड

नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…

Last Updated: September 29, 2026 18:22:21 IST

20 साल की शादी का खौफनाक अंत; घरेलू कलेश ने ले ली रिपोर्टर की जिंदगी, पत्नी ने सिल-बट्टे से कर दी हत्या

Telangana Crime: तेलंगाना के मंचिरियल शहर में एक घरेलू विवाद हत्या का कारण बन गया.…

Last Updated: September 29, 2026 18:13:23 IST

सर्वोटेक ने ‘नवआरंभ 2026’ में नेक्स्ट-जेन सोलर इनवर्टर्स लॉन्च कर चैनल पार्टनरशिप का जश्न मनाया

नई दिल्ली,29 सितंबर: सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी समाधानों की भारत…

Last Updated: September 29, 2026 18:07:20 IST

हर बच्चे की थाली में सुरक्षित भोजन: पोषण, स्वच्छता और गुणवत्ता का संकल्प

नई दिल्ली,28 सितंबर: किसी बच्चे के लिए स्कूल में मिलने वाला भोजन केवल एक थाली…

Last Updated: September 29, 2026 17:52:21 IST

UP Crime: स्कूल कैंपस में खून से लथपथ मिले प्रिंसिपल और टीचर पत्नी, कुल्हाड़ी से काटकर डबल मर्डर; सामने आया चुनाव का एंगल!

UP Crime: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और उनकी पत्नी,…

Last Updated: September 29, 2026 18:14:56 IST