<
Categories: हरियाणा

स्वच्छता एक दिन का नहीं, दैनिक व्यवहार का विषय, सीएम के ओएसडी बोले – सीएम सैनी का सपना है कि देश के टॉप स्वच्छ शहरों में पंचकूला की गिनती हो

मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का सपना है कि स्वच्छता के मामले में पंचकूला का नाम हरियाणा में नंबर वन पर आए और देश के टॉप स्वच्छ शहरों में पंचकूला की गिनती हो। भारती ने यह बात पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पंचकूला में स्वच्छ सर्वेक्षण के संबंध में आयोजित जिले के अधिकारियों की बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि  जिले के सभी अधिकारी पंचकूला को स्वच्छता में अव्वल लाने का संकल्प लें।

India News (इंडिया न्यूज), Panchkula News : मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का सपना है कि स्वच्छता के मामले में पंचकूला का नाम हरियाणा में नंबर वन पर आए और देश के टॉप स्वच्छ शहरों में पंचकूला की गिनती हो। भारती ने यह बात पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पंचकूला में स्वच्छ सर्वेक्षण के संबंध में आयोजित जिले के अधिकारियों की बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि  जिले के सभी अधिकारी पंचकूला को स्वच्छता में अव्वल लाने का संकल्प लें। 

निरंतर सफाई व्यवस्था का प्रबंध करें

भारती ने कहा कि जहां-जहां साप्ताहिक मंडियां लगती हैं वहां पर संबंधित विभाग निरंतर सफाई व्यवस्था का प्रबंध करें। उन्होंने मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों से कुछ स्थानों पर गंदगी फैले होने के संबंध में विस्तार से चर्चा भी की और निर्देश दिए कि उक्त स्थानों पर सफाई व्यवस्था निरंतर दुरुस्त रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में लगने वाले नवरात्र मेले के दौरान मनसा देवी मंदिर परिसर और आसपास अन्य मंदिरों में भी सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए।

स्वच्छता की शुरूआत सभी अधिकारी अपने कार्यालयों में स्वच्छता रखकर करें

उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने कहा कि हमें पंचकूला को स्वच्छता के मामले में अव्वल लाना है और प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पंचकूला को लेकर जो सपना देखा है उसे साकार करना है। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि स्वच्छता की शुरूआत सभी अधिकारी अपने कार्यालयों में स्वच्छता रखकर करें और सभी कर्मचारियों को इसके लिए प्रेरित करें। उन्होने कहा कि हम मिलकर काम करेंगे तभी यह स्वप्न साकार होगा। उपायुक्त ने कहा कि सभी संबंधित विभाग नगर निगम, एचएसवीपी, एचएसआईआईडीसी, पीएमडीए व जनस्वास्थ्य विभाग मिलकर काम करेंगे तो हम अपने लक्ष्य को जरूर प्राप्त करेंगे।

इसे अपने आचरण में लेंगे तो ही स्वच्छ भारत का सपना साकार होगा

स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी वाइस चेयरमैन  सुभाष चंद्र ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का विषय नहीं है, यह दैनिक व्यवहार का विषय है। इसे अपने आचरण में लेंगे तो ही स्वच्छ भारत का सपना साकार होगा। नगर निगम आयुक्त आरके सिंह ने आश्वासन देते हुए कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में पंचकूला को अव्वल लाने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे। उन्होंने कहा कि हम केवल प्रयास नहीं करेंगे, बल्कि यह सुनिश्चित करेंगे कि पंचकूला स्वच्छता सर्वेक्षण में देश के टॉप 10 शहरों में शामिल होगा।

विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे

इस अवसर पर विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, महापौर कुलभूषण गोयल, अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव, एसडीएम चंद्रकांत कटारिया, एसडीएम संयम गर्ग, कालका नगर परिषद प्रधान कृष्ण लाल लांबा के अलावा मनसा देवी श्राइन बोर्ड के नवनियुक्त सदस्य, नगर निगम के कई पार्षद तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Recent Posts

IND vs NZ 2nd T20I: प्लेइंग XI में बड़ा उलटफेर, ईशान किशन की जगह इस खिलाड़ी को मिला मौका, नाम सुन चौंक जाएंगे आप

IND vs NZ 2nd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे T20I के लिए वैभव…

Last Updated: October 24, 2026 13:06:34 IST

Mumbai Indians Head Coach: IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस का बड़ा फैसला, इस खिलाड़ी को बनाया हेड कोच; नाम सुन सब दंग

Kieron Pollard, Mumbai Indians head coach:2010 में एक खिलाड़ी के तौर पर मुंबई इंडियंस में…

Last Updated: October 24, 2026 12:38:54 IST

गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की चारों शाखाओं में नवरात्रि का रंगारंग उत्सव

सूरत (गुजरात) [भारत], 24 अक्टूबर: गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की कतारगाम, उतराण, पाल और सचिन,…

Last Updated: October 24, 2026 11:52:27 IST

Silver Price 24 October 2026: सोने के बाद चांदी भी धड़ाम! कीमतों में लगातार गिरावट, खरीदारी से पहले चेक करें ताजा भाव

Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…

Last Updated: October 24, 2026 10:11:06 IST

Gold Price 24 October 2026: सोना खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! गिर गए दाम, जानें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का भाव

Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…

Last Updated: October 24, 2026 10:06:20 IST