सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने आज करनाल में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय (करनाल शहर) का उद्घाटन किया। इस अवसर पर करनाल शहर के नवनियुक्त कांग्रेस अध्यक्ष पराग गाबा और करनाल ग्रामीण के नवनियुक्त कांग्रेस अध्यक्ष राजेश वैध को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
प्रवीण वालिया-करनाल, India News (इंडिया न्यूज), Deepender Hooda : सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने आज करनाल में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय (करनाल शहर) का उद्घाटन किया। इस अवसर पर करनाल शहर के नवनियुक्त कांग्रेस अध्यक्ष पराग गाबा और करनाल ग्रामीण के नवनियुक्त कांग्रेस अध्यक्ष राजेश वैध को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा चुनाव जीतने और सत्ता हासिल करने के लिए झूठ, लूट और फूट का सहारा लेती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार का नया घोटाला “बीपीएल कार्ड फॉर वोट” घोटाले के रूप में सामने आया है। 2024 चुनाव से पहले बीपीएल कार्ड की संख्या 27 लाख से बढ़ाकर 51 लाख कर दी गई। इससे हरियाणा की 75% आबादी गरीबी रेखा के नीचे दिखाई देने लगी, जो स्वतंत्रता के समय भी नहीं थी।

चुनाव के बाद अब तक 10 लाख से अधिक बीपीएल कार्ड काट दिए गए। औसतन एक कार्ड पर 4 लोग मानें तो लगभग 40 लाख लोगों के साथ ठगी हुई है। हुड्डा ने कहा कि यह आंकड़ा गंभीर है क्योंकि विधानसभा चुनाव में भाजपा को कांग्रेस से केवल 22 हजार वोट ज्यादा मिले थे। उन्होंने आगे कहा कि घोटाले का अगला पैकेज “2100 रुपये पेंशन हर महिला को” है, लेकिन इसमें तरह-तरह की शर्तें लगाई गई हैं।
दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में भाजपा सरकार ने जलनिकासी के लिए कोई नई ड्रेन या नहर नहीं बनाई। इसके कारण हर साल लाखों किसानों और आम नागरिकों को जलभराव का खामियाज़ा भुगतना पड़ रहा है। हजारों-लाखों एकड़ भूमि जलमग्न हो गई है। किसानों और ग्रामीण बस्तियों के साथ-साथ शहरों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा है। किसानों को लगातार 2 फसलों का नुकसान हुआ है। उन्होंने मांग की कि सरकार धरातल पर उतरकर स्पेशल गिरदावरी कराए और कम से कम 50,000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा घोषित करे।

हुड्डा ने चुनाव आयोग और भाजपा पर मिलीभगत का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता और विपक्षी पार्टियों को मशीन रीडेबल वोटर लिस्ट उपलब्ध नहीं करवाई जा रही है। उन्होंने कहा चुनाव परिणाम प्रभावित करने के लिए “यंत्र, मंत्र, तंत्र” का इस्तेमाल किया जा रहा है। राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से कई सवाल पूछे, लेकिन ठोस जवाब नहीं मिला। हरियाणा के चुनावों में बड़े पैमाने पर वोट चोरी और वोटर लिस्ट में फर्जीवाड़ा हुआ है। जल्द ही तथ्यों और प्रमाणों के साथ इसका खुलासा किया जाएगा।
इस अवसर पर कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल रहे पूर्व विधायक सुमिता सिंह, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता. घरौंडा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे वीरेंद्र राठौर पूर्व विधायक राकेश कंबोज, धर्मपाल गोंदर, भीमसेन मेहता, बख्शीश सिंह विर्क पूर्व डिप्टी मेयर मनोज वाधवा, अमित भड़ाना, सचिन बुदनपुर, पार्षद पप्पू लाठर तथा बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता।
Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…
Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…
Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…
Gangster Himanshu Bhau: गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को USA के लास वेगास में अरेस्ट किया गया.…
Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…
Petrol Diesel Price 24 October 2026:दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना और…