लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने आज महम हलके के महम के भैणी सुरजन, भैणी चंद्रपाल, भैणी भैंरो, भैणी महाराजपुर, भैणी मातो, सैमाण समेत आदि गांवों का दौरा किया और भारी जलभराव से परेशान ग्रामीणों से मुलाकात की। सरकार तुरंत जल निकासी के साथ ही स्पेशल गिरदावरी कराकर किसानों को फसल खराबे का मुआवजा दे।
India News (इंडिया न्यूज), Deepender Hooda : लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने आज महम हलके के महम के भैणी सुरजन, भैणी चंद्रपाल, भैणी भैंरो, भैणी महाराजपुर, भैणी मातो, सैमाण समेत आदि गांवों का दौरा किया और भारी जलभराव से परेशान ग्रामीणों से मुलाकात की। सरकार तुरंत जल निकासी के साथ ही स्पेशल गिरदावरी कराकर किसानों को फसल खराबे का मुआवजा दे। जलभराव के स्थाई समाधान की पुख्ता योजना बनाई जाए। जलभराव वाले गाँवों को बाढ़ग्रस्त घोषित कर सभी सुविधाएँ प्रदान की जाए। इस दौरान विधायक बलराम दांगी जी मौजूद रहे।

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा मोला बडछपर मायनर को 2 से 3 किलोमीटर आगे बड़ा कर टेल बनाना चाहिए, ताकि महम व भैणी चंद्रपाल सुखे रकबे को भी पानी मिल सके। हुड्डा ने कहा साथ ही अधिकारियों को भी को आदेश दिये कि जल्द से जल्द पानी उतरने का प्रबंध किया जाए, ताकि किसानों की आगे आने वाली फसल की बिजाई कर सके क्योंकि ये फसल तो किसानों की लगभग खत्म हो चुकी है और हुड्डा ने कहा कि जिन किसानों के मकान पानी से घिरे हुए हैं, सरकार उन मकान मालिकों को भी मुआवजा देने का प्रबंधन करे।
UP Petrol Diesel Price 27 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 27 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…
Udta Teer Day 4 Box Office Collection: आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म…
Tamil Nadu Jailbreak: तमिलनाडु की थेनी सब-जेल से 17 कैदी फरार हो गए. कैदियों ने…
Petrol Diesel Price 27 Oct 2026: देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अलग-अलग हैं. दिल्ली, मुंबई,…
MLC Election Results 2026: उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28…
Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में 27 अक्टूबर को आसमान साफ रहने और धूप निकलने की…