सनौली खुर्द थाना क्षेत्र की सड़कों पर यूपी की और से आने व जाने वाले व अन्य गांवों से लगती सड़क पर बाइक से जुगाड़ बने वाहन खुलेआम जानलेवा हरकतों को अंजाम दे रहे हैं। जहां एक बाइक चालक ने नियमों को ठेंगा दिखाते हुए उसका जुगाड़ बना रखा है। सड़क पर चलने वाला चह जुगाड़ वाहन कभी भी बड़े हादसे को जन्म दे सकता है या फिर किसी वाहन चालक को चपेट में ले सकता हैं।
India News (इंडिया न्यूज), Panipat News : सनौली खुर्द थाना क्षेत्र की सड़कों पर यूपी की और से आने व जाने वाले व अन्य गांवों से लगती सड़क पर बाइक से जुगाड़ बने वाहन खुलेआम जानलेवा हरकतों को अंजाम दे रहे हैं। जहां एक बाइक चालक ने नियमों को ठेंगा दिखाते हुए उसका जुगाड़ बना रखा है। सड़क पर चलने वाला चह जुगाड़ वाहन कभी भी बड़े हादसे को जन्म दे सकता है या फिर किसी वाहन चालक को चपेट में ले सकता हैं।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि बाइक को मूल रूप से केवल दो व्यक्तियों की अनुमति मिली हुई है, लेकिन आज यह वाहन खुलेआम जुगाड़ बनाकर मालवाहन में तबदील हो गए हैं। न पुलिस ऐसे जुगाड़ वाहनों के चालकों पर कार्रवाई कर रही है और ना ही इस और किसी का कोई ध्यान है। इससे आए दिन आमजन व राहगीर खतरे में पड़ते हैं।
बाइक वाहन को खुलेआम जुगाड़ बनाकर मालवाहन में तब्दील किए जाने से हादसा होने का खतरा बढ़ जाता है,बावजूद इसके न तो चालकों में डर है और न ही प्रशासन ने कोई ठोस कदम उठाया है। खुलेआम जुगाड़ सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों के लिए भारी खतरा बनती हैं।
वाहन चालक नरेश ने बताया कि ये बाइक से जुगाड़ बने मालवाहक वाहन अब सड़क पर बम की तरह चलते हैं। इन्हें देखकर डर लगता है कि कब क्या हो जाए। न नंबर प्लेट सही, न लाइट और ऊपर से ओवरलोड। बाइक का डिजाइन इस तरह का है कि यह कभी भी असंतुलित होकर पलट जाती है। आए दिन हादसे हो रहे हैं।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि जब तक प्रशासन और पुलिस इन नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं करती, तब तक ऐसे हादसों का डर बना रहेगा। लोगों ने मांग की है कि बाइक से जुगाड़ बने मालवाहक वाहन पर निगरानी के लिए अलग से ट्रैफिक मॉनिटरिंग टीम गठित की जाए और ऐसे वाहनों के लिए माल ढुलाई पर पूर्ण प्रतिबंध लागू किया जाए।
Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…
Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…
Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…
Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…
Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…
Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…