<

बीच सड़क ‘हाई वोल्टेज’ ड्रामा: नशे में टल्ली मैडम देने लगीं गंदी-गंदी गालियां, वीडियो देख लोग बोले- ‘हद हो गई’

हरियाणा के हिसार का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देर रात नशे में धुत एक महिला सड़क के बीचोंबीच कार पार्क करती हैं और टोकने वालों को गंदी-गंदी गालियां देने लगती हैं. इस दौरान 20 मिनट तक सड़क पर लोगों का भीड़ लग गई और पुलिस को बुलाना पड़ा. पुलिस के आने तक महिला राहगीरों को पकड़कर परेशान करती रहीं. पूरी वीडियो देखकर आप भी चौंक जाएंगे.

Abusive Woman Viral Video: आपने आज तक रात के अंधेरे में सड़कें नापते लड़के जरूर देखे होंगे. नशे में धुत, गंदी गालियों की बौछार करते. लेकिन कभी एक महिला को सेम कंडीशन में इमेजिन नहीं किया होगा. अब ये भी आम हो गया है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोगों की काफी खराब प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है.

ये वीडियो हरियाणा के हिसाब की बताई जा रही है, जिसमें एक महिला सड़क के बीच कार को पार्क कर देती हैं. महिला नशे में झूमती का से बाहर आती हैं और वहां खड़े लोगों को अपशब्द हने लगती हैं.

20 मिनट तक ट्रैफिक जाम

इस वीडियो के प्रत्यक्षर्शियों का कहना है कि महिला नशे में बुरी तरह धुत थीं और टोकने वालों को बुरी तरह से डांट रही थीं. 20 मिनट के अंदर पुलिस ने मौके पर आकर मामले को संभाला. इस दौरान महिला अपने बचाव में पुलिस को सफाई पेश करती रही.

 वीडियो में दिख रही महिला का दावा है कि वो आराम से कार ड्राइव करके घर जा रही थी, जबकि दूसरी कार के ड्राइवर उसके साथ बत्तमीजी कर रहे थे. इस बीच पुलिस ने सड़क के बीच से कार हटाने को बोला तो उसने साफ मना कर दिया.

पुलिस ने संभाला मामला

करीब आधे घंटे की जद्दोजहद के बाद पुलिस ने मामला संभाला और महिला को समझा बुझाकर रोड़ के बीच से करा हटवाई. इस बीच महिला खुद को नर्सिंग ऑफिसर बता रही थी.

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि लोगों ने महिला को बार-बार कार हटाने को कहा. महिला काफी अच्छे घर से लग रही थीं, लेकिन उन्होंने किसी की बात नहीं सुनी. महिला ने जिस कार को सड़क के बीच छोड़ा वो राजस्थान नंबर की कार थी.

वीडियो में महिला बार-बार कहती दिख रही है कि वो किसी से नहीं डरती, जबकि सामने खड़े लोग उससे बार-बार कार हटाने को कह रहे हैं. इस बीच भीड़ में मौजूद एक शख्स ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो डालने के बाद यूजर ने री-ट्वीट भी किया और कहा कि आज ये लोगों को अपशब्द कह रही हैं, लेकिन कल ये ही लोगों से माफी भी मांगेंगी.

Kajal Jain

Recent Posts

‘शादी कराओ, वरना नहीं उतरूंगा’ इटावा में 100 फीट लंबे टावर पर चढ़ा प्रेमी, 2 घंटे बाद हुई हैप्पी एंडिंग

Etawah Tower Drama: इटावा थाना क्षेत्र में तब अफरा तफरी मच गई, जब एक युवक…

Last Updated: April 13, 2026 20:04:33 IST

Tim David Fined: टिम डेविड को भारी पड़ी ये गलती, 25% कट गई सैलरी! हार्दिक को भी लगा लाखों का झटका

MI vs RCB: मुंबई में हार्दिक पांड्या की गेंद पर छक्का जड़ने के बाद टिम…

Last Updated: April 13, 2026 20:05:47 IST

साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के घर को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस ने आनन-फानन में उठाया ये कदम

Trisha Krishnan: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के घर को बम से…

Last Updated: April 13, 2026 20:02:58 IST

‘ऑफिस में महिला कर्मी की छाती को…’, बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, धारा 354C को किया परिभाषित

Bombay High Court: बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि वर्कप्लेस…

Last Updated: April 13, 2026 19:26:42 IST

कौन हैं रिधिमा शर्मा? जिनकी कनिका शर्मा से चल रही है जुबानी जंग, वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी

Who is Ridhima Sharma: इन दिनों सोशल मीडिया पर रिधिमा शर्मा और कनिका शर्मा की…

Last Updated: April 13, 2026 19:18:19 IST