<
Categories: हरियाणा

पानीपत के विश्वकर्मा मंदिर में प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहुंचे शिक्षा मंत्री, कहा – हम सब का एक ही लक्ष्य होना चाहिए कि सनातन धर्म की एकता के लिए काम करें

पानीपत की हरि सिंह कॉलोनी स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर में राम दरबार, राधा कृष्ण, मां दुर्गा एवं शिव शंकर की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई। कलश यात्रा के साथ प्रतिमाओं का नगर भ्रमण करवाया गया। उसके बाद हवन यज्ञ कर प्रतिमाओं को स्थापित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि यह पवित्र काम है। पवित्रता के साथ प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा करवाना पुण्य का काम है और इससे हमारे सनातन धर्म को बल मिलता है। उन्होंने कहा कि हम सब का एक ही लक्ष्य होना चाहिए कि सनातन धर्म की एकता के लिए काम करें।

India News (इंडिया न्यूज), Education Minister Mahipal Dhanda : पानीपत की हरि सिंह कॉलोनी स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर में राम दरबार, राधा कृष्ण, मां दुर्गा एवं शिव शंकर की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई। कलश यात्रा के साथ प्रतिमाओं का नगर भ्रमण करवाया गया। उसके बाद हवन यज्ञ कर प्रतिमाओं को स्थापित किया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि यह पवित्र काम है। पवित्रता के साथ प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा करवाना पुण्य का काम है और इससे हमारे सनातन धर्म को बल मिलता है। उन्होंने कहा कि हम सब का एक ही लक्ष्य होना चाहिए कि सनातन धर्म की एकता के लिए काम करें। 

मंदिर में अब राम दरबार, राधा कृष्ण, मां दुर्गा एवं शिव शंकर के भी साक्षात दर्शन होंगे

उन्होंने कहा कि श्री विश्वकर्मा मंदिर में अब राम दरबार, राधा कृष्ण, मां दुर्गा एवं शिव शंकर के भी साक्षात दर्शन होंगे। श्री विश्वकर्मा समाज के लोगों ने मंत्री महीपाल ढांडा का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। वहीं श्री विश्वकर्मा पांचाल सभा के चेयरमैन विनोद पांचाल, वाइस चेयरमैन सोमपाल फोरमैन, प्रधान ईसम कुमार पांचाल, संस्थापक सतपाल पांचाल, वार्ड नंबर 6 की पार्षद कोमल पांचाल एवं गोहाना रोड विश्वकर्मा मंदिर सभा के प्रधान राजकुमार पांचाल ने पगड़ी पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। पंडित गया प्रसाद, प.हेमंत शुक्ला, प. दीपक पांडे आदि की टीम ने प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा कराई। 

Education Minister Mahipal Dhanda 7

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर संरक्षक तेलू राम पांचाल, बिजेंद्र पांचाल, रविंद्र पांचाल, डॉ. चंद्रपाल पांचाल, सुभाष पांचाल, प्रवीण पांचाल, रोहताश पांचाल, सुनील पांचाल, ऋषि पाल पांचाल, भूपेंद्र पांचाल, रविंद्र सरनावली, बबलु पांचाल, रामनाथ, रतन पांचाल, डॉ.अनिल पांचाल, डॉ.धनपाल, मा.विनोद सेन, आजाद सेन, पार्षद सोनू संधू, अतर सिंह रावल, मोहन लाल पत्रकार, धर्मेंद्र इंसा, शिव कुमार, सुनील शर्मा, महेंद्र जांगड़ा, लखन तावड़ा, तरुण तावड़ा व सतीश तावड़ा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रही

वहीं मंदिर से प्रतिमाओं की भ्रमण यात्रा व कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ तथा शनि मंदिर, सनातन धर्म मंदिर नूरवाला, जसबीर कॉलोनी, गीता कालोनी, धमीजा कॉलोनी, मोती राम कालोनी होते हुए वापिस मंदिर में सम्पन्न हुई। यात्रा में प्रसिद्ध टीवी कलाकार मनोज पांचाल की टीम की झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रही। प्रधान ईसम पांचाल ने सभी अतिथियों, सहयोगियों, कलश धारण करने वाली महिला श्रद्धालुओं का धन्यवाद किया। 

Recent Posts

Arshdeep Singh Girlfriend: गर्लफ्रेंड संग रोमांटिक हुए अर्शदीप सिंह, माता-पिता से भी नहीं की शर्म; शादी की तारीख भी हुई पक्की?

Arshdeep Singh Girlfriend: एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड जीतने के बाद अर्शदीप सिंह ने गर्लफ्रेंड…

Last Updated: October 4, 2026 11:19:41 IST

Silver Price Today: चांदी खरीदने से पहले जरूर देखें आज का भाव, आपके शहर में कितना है रेट?

Silver Rate Today 4 Oct 2026: चांदी खरीदने से पहले आज का ताजा भाव जानना…

Last Updated: October 4, 2026 10:43:53 IST

KBC 18: बाबू पट्टी को याद कर भावुक हुए बिग बी, ग्रामीणों से हाथ जोड़कर मांगी माफी; फिर कर डाला ये बड़ा वादा

KBC 18: 'कौन बनेगा करोड़पति' में बाबू पट्टी का नाम सुनकर अमिताभ बच्चन भावुक हो…

Last Updated: October 4, 2026 10:21:53 IST

Nainital Traffic Jam: पहाड़ों पर छुट्टियां मनाने पहुंचे, लेकिन सड़क पर बीती रात! नैनीताल-कैंची धाम के हालात चौंकाने वाले

Nainital Traffic Jam: तीन दिन की छुट्टी में नैनीताल में करीब 15 हजार पर्यटक पहुंचे.…

Last Updated: October 4, 2026 09:23:43 IST