<
Categories: हरियाणा

एमडी शुगर मिल करनाल अदिति ने मिल में चल रहे रिपेयर और मेंटेनेंस के कार्य का किया निरीक्षण, तेजी लाने के निर्देश, ‘इस महीने’ में चालू होगी शुगर मिल

एमडी शुगर मिल करनाल अदिति ने शनिवार को मिल का औचक निरीक्षण कर मिल में चल रहे रिपेयर एवं मेंटेनेंस के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि मिल को नवंबर माह में विधिवत चालू किया जा सके। निरीक्षण के दौरान एमडी अदिति ने मिल हाउस में चल रहे रोलर्स पर की जा रही रिशेल्लिंग का निरीक्षण किया और बायलर, ईटीपी पर चल रहे रखरखाव के संदर्भ में सीपीसीबी के मानकों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए।

प्रवीण वालिया, करनाल-India News (इंडिया न्यूज), Karnal Sugar Mill :  एमडी शुगर मिल करनाल अदिति ने शनिवार को मिल का औचक निरीक्षण कर मिल में चल रहे रिपेयर एवं मेंटेनेंस के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि मिल को नवंबर माह में विधिवत चालू किया जा सके। निरीक्षण के दौरान एमडी अदिति ने मिल हाउस में चल रहे रोलर्स पर की जा रही रिशेल्लिंग का निरीक्षण किया और बायलर, ईटीपी पर चल रहे रखरखाव के संदर्भ में सीपीसीबी के मानकों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए।

अप्रैल 2021 में रिफाइंड शुगर का उत्पादन शुरू कर दिया था

इसके बाद उन्होंने मिल के शुगर गोदाम से लेकर बायलर तक पंचायती राज द्वारा बनायीं जा रही सड़क का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को सही ड्रेनेज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बता दें कि एमडी अदिति के कार्यकाल में ही पुराने 2200 टीसीडी शुगर प्लांट का विस्तारीकरण करके नए 3500 टीसीडी रिफाइंड शुगर प्लांट के साथ 18 मेगावाट कोजन की स्थापना की गई थी तथा नए 3500 टीसीडी शुगर प्लांट ने अप्रैल 2021 में रिफाइंड शुगर का उत्पादन शुरू कर दिया था। नए 3500 टीसीडी शुगर प्लांट ने स्थापना के बाद से ही लगातार राष्ट्रीय स्तर पर तकनीकी दक्षता में तीन बार प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया है। 

राई सत्र 2025-26 में मिल में रोगरहित और साफ सुथरे गन्ने की सप्लाई करें : एमडी अदिति

पिराई सत्र 2024-25 में करनाल चीनी मिल ने 48.10 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 4.55 लाख रिफाइंड चीनी का उत्पादन किया और इसी पिराई सत्र में मिल ने बिजली का निर्यात करके 22 करोड़ 67 लाख रुपए का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त किया। एमडी अदिति ने किसानों से अपील की कि पिराई सत्र 2025-26 में मिल में रोगरहित और साफ सुथरे गन्ने की सप्लाई करें, ताकि मिल पूर्व की भांति नए आयाम स्थापित करती रहे।

Recent Posts

दिलजीत दोसांझ के शो में सुरक्षा का मेगा प्लान, एंट्री से एग्जिट तक कड़ी निगरानी, जानें क्या है पूरा प्लान

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम…

Last Updated: October 28, 2026 23:53:26 IST

मां से मिलने के लिए बेटे ने खर्च कर दी महीने भर की कमाई, पहली बार फ्लाइट में बैठकर पहुंचा घर

Bihar News: बिहार के सत्यरोहन चेन्नई में रहकर काम करते हैं. सोशल मीडिया पर वायरल…

Last Updated: October 28, 2026 22:57:50 IST

बिजली बिल आधा करने को लेकर विवाद, बुजुर्ग सास को जमीन पर दबाकर पीटा, बहू पर केस दर्ज

Elderly Mother-in-law beaten up: हरियाणा के करनाल जिले के बल्लाह गांव में बिजली बिल आधा…

Last Updated: October 28, 2026 22:48:40 IST

ईरान में फिल्म डायरेक्टर जफर पनाही को 5 साल की जेल, संपत्ति जब्त करने का आदेश, विदेश जाने पर भी रोक

Jafar Panahi jail sentence: ईरान की अदालत ने मशहूर फिल्म निर्देशक जफर पनाही को गैरमौजूदगी…

Last Updated: October 28, 2026 22:38:43 IST

जीजा-साली के इश्क का चढ़ा परवान, फिर हुआ कत्ल! ऐसे रची पत्नी की हत्या की साजिश, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Ramgarh Zeba Parveen murder case: झारखंड के रामगढ़ जिले के रोशन नगर में 17 अक्टूबर…

Last Updated: October 28, 2026 21:19:48 IST

‘खुद करता है मेडिटेशन, दूसरों की…’ अभिषेक शर्मा की सेंचुरी पर ईशान किशन का मजेदार तंज

Ishan Kishan on Abhishek Sharma: हाल ही में हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले…

Last Updated: October 28, 2026 20:35:32 IST