हरियाणा के रेवाड़ी जिला में सचिवालय स्थित अनाज मंडी परिसर की सूरत बदलने जा रही है। जी हां, 45 साल पुरानी इस अनाज मंडी को नया रूप देने का काम जल्द शुरू होने जा रहा है। बता दें कि यह बिल्डिंग वर्ष 1981 में बनाई गई थी और आज इसे बने ठीक 45 साल पूरे हो चुके हैं। अब इस पुराने भवन को तोड़कर 4 करोड़ 24 लाख रुपए की लागत से नई तीन मंजिला इमारत तैयार की जाएगी।
India News (इंडिया न्यूज), Rewari Grain Market : हरियाणा के रेवाड़ी जिला में सचिवालय स्थित अनाज मंडी परिसर की सूरत बदलने जा रही है। जी हां, 45 साल पुरानी इस अनाज मंडी को नया रूप देने का काम जल्द शुरू होने जा रहा है। बता दें कि यह बिल्डिंग वर्ष 1981 में बनाई गई थी और आज इसे बने ठीक 45 साल पूरे हो चुके हैं। अब इस पुराने भवन को तोड़कर 4 करोड़ 24 लाख रुपए की लागत से नई तीन मंजिला इमारत तैयार की जाएगी।
इस बारे जानकारी देते हुए मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र यादव ने बताया कि 15 जून को मुख्यमंत्री नायब सैनी जब रेवाड़ी पहुंचे थे, तो तब उन्होंने अनाज मंडी और मार्केट कमेटी ऑफिस को नया रूप देने का ऐलान किया था और अब सरकार ने मंडी के कायाकल्प के लिए टेंडर भी जारी कर दिए हैं, जिस पर जल्द हो कार्य शुरू किया जाएगा। सचिव नरेंद्र यादव ने बताया कि अनाज मंडी की 1500 मीटर लंबी व 7 फीट ऊंची चारदीवारी बनाने के लिए 1 करोड़ 75 लाख रुपए की राशि मंजूर की गई है और इसके साथ ही किसान भवन की मरम्मत के लिए भी 22 लाख रुपए का टेंडर छोड़ा गया है। मरम्मत का कार्य पूरा होने के बाद मार्केट कमेटी बिल्डिंग में चल रहे तीनों विभागों के कार्यालय किसान भवन में शिफ्ट कर दिए जाएंगे।
Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम…
Bihar News: बिहार के सत्यरोहन चेन्नई में रहकर काम करते हैं. सोशल मीडिया पर वायरल…
Elderly Mother-in-law beaten up: हरियाणा के करनाल जिले के बल्लाह गांव में बिजली बिल आधा…
Jafar Panahi jail sentence: ईरान की अदालत ने मशहूर फिल्म निर्देशक जफर पनाही को गैरमौजूदगी…
Ramgarh Zeba Parveen murder case: झारखंड के रामगढ़ जिले के रोशन नगर में 17 अक्टूबर…
Ishan Kishan on Abhishek Sharma: हाल ही में हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले…