<
Categories: हरियाणा

‘हर बच्चा किताबों और सपनों से जुड़ा हो, शादी और जिम्मेदारियों से नहीं’…बाल विवाह के खिलाफ एकजुट हुआ पानीपत, पुलिस-जिला प्रशासन और समाज ने मिलाया हाथ

"हर बच्चा किताबों और सपनों से जुड़ा हो, शादी और जिम्मेदारियों से नहीं।" इसी उद्देश्य को लेकर पानीपत इलेक्ट्रिकल ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा बाल विवाह के विरुद्ध हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें प्रशासन, पुलिस विभाग और एसोसिएशन ने मिलकर सक्रिय भागीदारी की।

India News (इंडिया न्यूज), Panipat United Against Child Marriage :  “हर बच्चा किताबों और सपनों से जुड़ा हो, शादी और जिम्मेदारियों से नहीं।” इसी उद्देश्य को लेकर पानीपत इलेक्ट्रिकल ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा बाल विवाह के विरुद्ध हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें प्रशासन, पुलिस विभाग और एसोसिएशन ने मिलकर सक्रिय भागीदारी की। इस अभियान में मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक भूपिंदर सिंह, उप पुलिस अधीक्षक सतीश वत्स, चाइल्ड मैरिज प्रोहिबिशन ऑफिसर एवं संरक्षण अधिकारी राजनी गुप्ता, तथा पानीपत इलेक्ट्रिकल ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज दुआ उपस्थित रहे।

आपकी एक आवाज़ संवार सकती है किसी बच्चे का जीवन

पुलिस अधीक्षक भूपिंदर सिंह  ने कहा कि बाल विवाह न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह मासूम जिंदगियों के शोषण का कारण भी बनता है। पानीपत पुलिस ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई के लिए पूर्णतया प्रतिबंध है। यदि किसी को कहीं भी बाल विवाह की जानकारी मिले, तो बिना हिचक सूचना दें। आपकी एक आवाज़ किसी बच्चे का जीवन संवार सकती है — कानून आपके साथ है।

Panipatnews 6

बाल विवाह केवल एक सामाजिक बुराई नहीं, बल्कि…

संरक्षण अधिकारी रजनी गुप्ता ने अपने वक्तव्य में कहा बाल विवाह केवल एक सामाजिक बुराई नहीं, बल्कि हमारे बच्चों के भविष्य पर लगने वाली एक अमिट छाया है। मेरा यह दायित्व है कि हर बच्चे को उसकी उम्र के अनुसार शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का अवसर मिले। अध्यक्ष पंकज दुआ पानीपत इलेक्ट्रिकल ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने कहा कि हमारी संस्था केवल व्यापार तक सीमित नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों को भी उतनी ही गंभीरता से निभाती है।

यह हस्ताक्षर अभियान इस बात का प्रतीक है कि अब समाज चुप नहीं रहेगा

बाल विवाह के खिलाफ यह हस्ताक्षर अभियान इस बात का प्रतीक है कि अब समाज चुप नहीं रहेगा। हमारा लक्ष्य है कि पानीपत को बाल विवाह मुक्त जिला बनाया जाए, और इसके लिए हम प्रशासन एवं पुलिस विभाग के साथ पूर्ण सहयोग के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह अभियान इस इस अवसर पर एसोसिएशन के सक्रिय सदस्य नितिन मदान, मनीष छाबड़ा, वनीत, निहित गोयल, पवन डावर, कालीचरण गुप्ता, अभिमन्यु बत्रा और अंकुर बठला भी उपस्थित रहे।

Recent Posts

UP Politics: सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल, चुनाव से पहले बदले सियासी समीकरण

UP Politics: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति में हलचल तेज हो…

Last Updated: October 14, 2026 16:10:04 IST

डॉ. चिन्मय पंड्या का आह्वान: राष्ट्र निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना जरूरी

माता भगवती देवी शर्मा जन्म शताब्दी महोत्सव 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक इंदिरा गांधी…

Last Updated: October 14, 2026 16:07:23 IST

पीएम-सेतु के तहत सूरत की 5 सरकारी आईटीआई के आधुनिकीकरण को एएम/एनएस इंडिया से समझौता

सूरत (गुजरात) [भारत], 13 अक्टूबर: आर्सेलरमित्तल और निप्पॉन स्टील के संयुक्त उद्यम एएम/एनएस इंडिया ने प्रधानमंत्री…

Last Updated: October 14, 2026 15:52:14 IST

दीवाली से पहले किसानों को मिलेगी राहत! किसानों को मिलेंगे 5000 रुपये, सूखा प्रभावित लिस्ट में जोड़ी गई 40 तालुका

Maharashtra Farmers Drought Relief: महाराष्ट्र में सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए राहत…

Last Updated: October 14, 2026 15:47:23 IST

जालोर के ऐलाना गाँव में सरपंच उम्मीदवार भावना कुमारी माली ने बताईं विकास प्राथमिकताएँ

पूर्व जिला परिषद सदस्य रमेश कुमार माली की पुत्री एवं बीए की छात्रा भावना ने…

Last Updated: October 14, 2026 15:37:22 IST

अवैध बूचड़खानों के खिलाफ सूरत में निकला ‘अहिंसा मार्च’

सूरत (गुजरात) [भारत], 14 अक्टूबर: गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सूरत में अवैध…

Last Updated: October 14, 2026 15:22:13 IST