हरियाणा के कैथल जिले के गांव सौंगल में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं इस मामले में जहां मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या के आरोप लगाएं हैं, वहीं ससुराल पक्ष ने आरोपों को सिरे से ख़ारिज कर दिया है। बता दें कि पटियाला की रहने वाली कमलजीत कौर (20) दो महीने पहले पटियाला से लव मैरिज कर कैथल के सौंगल गांव आई थी।
India News (इंडिया न्यूज), Newly Married Woman Dies In Kaithal : हरियाणा के कैथल जिले के गांव सौंगल में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं इस मामले में जहां मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या के आरोप लगाएं हैं, वहीं ससुराल पक्ष ने आरोपों को सिरे से ख़ारिज कर दिया है। बता दें कि पटियाला की रहने वाली कमलजीत कौर (20) दो महीने पहले पटियाला से लव मैरिज कर कैथल के सौंगल गांव आई थी। कमलजीत कौर की मौत की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में रखवाया।
वहीं मृतका (कमलजीत कौर) के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं मृतका के ससुर ने मायके पक्ष के सभी आरोपों को नकार दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कमलजीत कौर पटियाला के नजदीकी गांव की रहने वाली थी और उसने करीब 2-3 महीने पहले सोंगल निवासी युवक से लव मैरिज की थी। वहीं पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर ससुराल पक्ष के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच करने में जुट गई है।
Meerut Blue Drum Case: मुस्कान ने बॉयफ्रेंड साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ रस्तोगी…
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर: भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन के अवसर…
UP Politics: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति में हलचल तेज हो…
माता भगवती देवी शर्मा जन्म शताब्दी महोत्सव 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक इंदिरा गांधी…
सूरत (गुजरात) [भारत], 13 अक्टूबर: आर्सेलरमित्तल और निप्पॉन स्टील के संयुक्त उद्यम एएम/एनएस इंडिया ने प्रधानमंत्री…
Maharashtra Farmers Drought Relief: महाराष्ट्र में सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए राहत…