<
Categories: हरियाणा

1 किलो 506 ग्राम गांजा सहित महिला नशा तस्कर गिरफ्तार, महिला के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के मामले दर्ज, बेल पर जेल से बाहर आई हुई है महिला

1 किलो 506 ग्राम गांजा सहित महिला नशा तस्कर गिरफ्तार, महिला के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के मामले दर्ज, बेल पर जेल से बाहर आई हुई है महिला  एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने राकसेडा गांव में एक महिला नशा तस्कर को 1 किलो 506 ग्राम गांजा सहित काबू किया है। आरोपी महिला नशा तस्कर की पहचान राक्सेडा निवासी कांता के रूप में हुई है।

India News (इंडिया न्यूज), Female Drug Smuggler Arrested : 1 किलो 506 ग्राम गांजा सहित महिला नशा तस्कर गिरफ्तार, महिला के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के मामले दर्ज, बेल पर जेल से बाहर आई हुई है महिला  एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने राकसेडा गांव में एक महिला नशा तस्कर को 1 किलो 506 ग्राम गांजा सहित काबू किया है। आरोपी महिला नशा तस्कर की पहचान राक्सेडा निवासी कांता के रूप में हुई है।

एक महिला पोलोथिन पकड़े खड़ी दिखाई दी

एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित सरोहा ने बताया कि उनकी एक टीम सोमवार को एएसआई सुभाष के नेतृत्व में जिसमें ईएचसी देवेंद्र व महिला सिपाही शालू मौजूद थी गश्त के दौरान हथवाला गांव के अड्डा पर थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की राक्सेडा गावं निवासी महिला कांता पोलोथिन में मादक पदार्थ लेकर अपने घर के पास बेचने के लिए घूम रही है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची तो सामने गली में एक महिला पोलोथिन पकड़े खड़ी दिखाई दी। पुलिस की गाड़ी को देखकर महिला तेज कदमों से घर की और चलने लगी। 

महिला सिपाही शालू ने कुछ कदमों पर ही महिला को काबू किया

पुलिस टीम में तैनात महिला सिपाही शालू ने कुछ कदमों पर ही महिला को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान कांता निवासी राक्सेडा के रूप में बताई। पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट योगेंद्र मान की मौजूदगी में महिला की पॉलीथिन की तलाशी ली तो गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजा का वजन करने पर 1 किलो 506 ग्राम पाया गया। प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित सरोहा ने बताया कि पूछताछ में आरोपी महिला ने पुलिस को बताया वह काफी समय से नशा बेचने को अवैध काम कर रही है। उसके खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के मामले दर्ज है। 

1 किलो 506 ग्राम गांजा को लेकर सोमवार को बेचने के लिए ग्राहक की फिराक में थी

मामलों में वह जेल से बेल पर बाहर आई हुई है। पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया उसने कुछ दिन पहले गांव निवासी एक युवक से 2 किलो गांजा कम कीमत पर खरीदा था। जिसमें से उसने कुछ गांजा राह चलते अज्ञात नशा करने वालों को बेच दिया। बचे 1 किलो 506 ग्राम गांजा को लेकर सोमवार को बेचने के लिए ग्राहक की फिराक में थी। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ थाना समालखा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर मंगलवार को पूछताछ के बाद आरोपी महिला को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Recent Posts

13 साल के शिबू खान को न्याय दिलाने के लिए निकला कैंडल मार्च, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Bihar Murder Case: बिहार के बगहा में 13 वर्षीय शिबू खान की हाल ही में…

Last Updated: October 24, 2026 15:43:40 IST

देवी विसर्जन जुलूस में मस्जिद के पास हवाई फायरिंग, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया…

Last Updated: October 24, 2026 15:00:22 IST

Tilak Varma World Record: तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, एक साल में सबसे ज्यादा T20I कैच लेने वाले फील्डर बने

Tilak Varma World Record: भारत-न्यूजीलैंड दूसरे T20I में तिलक वर्मा ने 2026 में 26 कैच…

Last Updated: October 24, 2026 14:47:45 IST

पारूल विश्वविद्यालय और गोवा स्वास्थ्य सेवा संचालनालय ने फिजिओथेरपी केंद्र शुरू किए

केपेम (गोवा), 24 अक्टूबर: पारूल विश्वविद्यालय गोवा की स्वास्थ्य सेवा संचालनालय (डीएचएस), गोवा के साझेदारी…

Last Updated: October 24, 2026 14:37:23 IST

इंडिया केम 2026 में ओडिशा को 53893 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव, 20 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार!

Odisha News: ओडिशा सरकार ने अलग-अलग कंपनियों के साथ नौ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए,…

Last Updated: October 24, 2026 15:00:26 IST