हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कानून व्यवस्था को लेकर हरियाणा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने चौटाला परिवार को मिली धमकी पर हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था की स्थिति बिलकुल लचर हो गई है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में हर व्यक्ति होने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है।
India News (इंडिया न्यूज), Bhupinder Singh Hooda : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कानून व्यवस्था को लेकर हरियाणा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने चौटाला परिवार को मिली धमकी पर हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था की स्थिति बिलकुल लचर हो गई है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में हर व्यक्ति होने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है।
प्रदेश में सरकार नाम की चीज नहीं रह गई। उनका कहना है कि सामाजिक सूचकांक (सोशल इंडेक्स) इस बात का प्रमाण है।
हुड्डा ने कहा प्रदेश में सरेआम मर्डर की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। आज जींद जिले में सरपंच को गोली मारी गई है और नेताओं को, व्यापारियों को, आम लोगों को धमकियां मिल रही हैं। रोहतक में भी इसी तरह की धमकियां दी जा रही हैं।
हुड्डा ने कहा कि जहां हरियाणा कभी अपनी हरियाली के लिए जाना जाता था, आज वह गुंडों और गैंगस्टरों के लिए जाना जा रहा है। हुड्डा ने कहा कि यही हालात 2005 से पहले भी थे। लेकिन 2005 में कांग्रेस की सरकार आने के बाद उस समय कांग्रेस सरकार ने स्पष्ट रूप से कहा था कि यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आज फिर से हत्या, रेप, चोरी और महिला सुरक्षा के मामले बढ़ गए हैं। शराब के ठेकों की नीलामी में लोग धमकियों के दर से हिस्सा नहीं ले रहे हैं।
Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…
India vs West Indies 3rd ODI Match Highlights: वेस्टइंडीज ने 352 रनों का पहाड़ सा…
UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…
8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…
Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…
Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…