<
Categories: हरियाणा

खिलाड़ियों के लिए ख़ुशख़बरी : खेल मंत्री का बड़ा ऐलान – हरियाणा में खेल स्टेडियमों की मरम्मत के लिए 114 करोड़ रुपए जारी, 15 दिनों में काम होगा शुरू

खेल मंत्री गौरव गौतम शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हैंडबॉल खेल नर्सरी बड़ौता में आयोजित कार्यकम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इस अवसर पर उनके साथ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और भाजपा नेत्री बबीता फोगाट भी शामिल हुईं।खेल मंत्री गौरव व बबीता फोगाट ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही उन्होंने स्कूल परिसर में पौधारोपण भी किया।

करनाल- इशिका ठाकुर, India News (इंडिया न्यूज), Sports Minister Gaurav Gautam : खेल मंत्री गौरव गौतम शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हैंडबॉल खेल नर्सरी बड़ौता में आयोजित कार्यकम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इस अवसर पर उनके साथ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और भाजपा नेत्री बबीता फोगाट भी शामिल हुईं।खेल मंत्री गौरव व बबीता फोगाट ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही उन्होंने स्कूल परिसर में पौधारोपण भी किया।

  • मनीष हत्याकांड पर नहीं करनी चाहिए राजनीति : बबीता फोगाट
  • खेल मंत्री गौरव गौतम ने करनाल के बड़ौता गांव की खेल नर्सरी का किया दौरा

आगामी 15 दिनों में इन पर काम शुरू हो जाएगा

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी की गई। हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि  सरकार ने प्रदेश में खेल स्टेडियमों के निर्माण और मरम्मत के लिए 114 करोड रुपए जारी कर दिए हैं, आगामी 15 दिनों में इन पर काम शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हरियाणा की पहचान पहले एक कृषि प्रधान राज्य के रूप में होती थी, लेकिन अब यह खेलों का हब बन चुका है। यह बदलाव मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रयासों के कारण संभव हुआ है।

Sports Minister Gaurav Gautam

 

विजेता खिलाड़ियों को खेल मंत्री गौरव गौतम ने सम्मानित किया

उन्होंने कहा की हरियाणा के खिलाड़ी ओलंपिक सहित अन्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों में पदक जीतकर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ा रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरियाणा सरकार की नई खेल नीति और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर ने खिलाड़ियों को विश्व स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी धाक जमाते हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार की खेल नीति की भी सराहना की। इस अवसर पर खिलाड़ियों के बीच खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेता खिलाड़ियों को खेल मंत्री गौरव गौतम ने सम्मानित किया।

इस दिन को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य : युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना

गौरतलब है कि खेलों के महत्व को याद दिलाने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2012 से यह मनाया जाता आ रहा है। इस दिन को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य है। युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना, फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना, खेलों व स्वस्थ जीवन के प्रति जागरुकता बढ़ाना, खेल भावना और एकता का संदेश देना, खेल प्रतिभाओं को पहचानना और सम्मानित करना है।

कांग्रेस पार्टी दिवालिया हो चुकी

खेल मंत्री ने राहुल गांधी की रैली पर पीएम मोदी की माता को बोल गए अबशब्द पर तंज कसते  हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी दिवालिया हो चुकी है और वह कोई ऐसा मौका नहीं छोड़ती है, जहां देश के संवैधानिक पदों पर बैठे नेताओं और उनकी मां के बारे में तू-तड़ाक जैसे शब्दों का इस्तेमाल न करती हो। मुझे लगता है कि कांग्रेस अब पूरी तरह से दिवालिया हो चुकी है। राहुल गांधी किसी भी रूप में हल्की और औच्छी बातें करके सत्ता में नहीं आ सकते।

Sports Minister Gaurav Gautam 1

इस समय सभी को मिलकर सहयोग करना चाहिए

खेल मंत्री गौरव गौतम ने पंजाब और जम्मू कश्मीर में आई बाढ़ को प्राकृतिक आपदा बताते हुए कहा कि इस समय सभी को मिलकर सहयोग करना चाहिए। सरकार भी जो संभव होगा, मदद करेगी। वहीं कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पुरानी आदत है कि पहले आधारहीन आरोप लगाते हैं और फिर भाग जाते हैं। हाल ही में जब मुख्यमंत्री ने उनके आरोपों का जवाब देना शुरू किया तो वे विधानसभा से वॉकआउट कर गए।

इस अवसर पर बबीता फोगाट ने कहा कि खेलों से न केवल शारीरिक तंदुरुस्ती मिलती है, बल्कि मन को मरहम भी मिलता है। हमें खेलो के साथ-साथ पढ़ाई में भी आगे बढऩे की जरूरत है।  खेल और पढ़ाई दोनों साथ चलते रहें तो बच्चे का मानसिक संतुलन भी बना रहेगा, शारीरिक तंदुरुस्ती मिलेगी और बच्चे आगे भी बढ़ेंगे।

विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं होता

मनीषा हत्याकांड के सवाल पर बबीता फोगाट ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं होता, वे किसी भी बात को मुद्दा बना लेते हैं। इस मामले में केस पहले ही सीबीआई को सौंप दिया गया है, जो परिवार की मांग थी। अब परिवार ने भी कहा है कि इस मुद्दे पर राजनीति न की जाए। हमारी बेटी चली गई है और हमें केवल न्याय चाहिए। उन्होंने कहा कि मनीषा के परिवार को न्याय जरूर मिलेगा।

बिहार के मंचों से प्रधानमंत्री की माता को लेकर की गई टिप्पणी पर बबीता फोगाट ने विपक्ष को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि यह निम्न स्तर की मानसिकता का परिचायक है। जीवन में हमने कभी नहीं देखा कि कोई विपक्ष किसी के मां-बाप पर टिप्पणी करे। इसकी जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है। इस मौके पर तहसीलदार राजेश, बीईओ निसिंग बिजेंद्र नरवाल, एसएचओ गौरव, स्कूल प्राचार्य विरेंद्र सिंह व स्कूल का स्टाफ सहित विद्यार्थी मौजूद थे। 

Recent Posts

Silver Price 24 October 2026: सोने के बाद चांदी भी धड़ाम! कीमतों में लगातार गिरावट, खरीदारी से पहले चेक करें ताजा भाव

Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…

Last Updated: October 24, 2026 10:11:06 IST

Gold Price 24 October 2026: सोना खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! गिर गए दाम, जानें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का भाव

Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…

Last Updated: October 24, 2026 10:06:20 IST

Jaipur Road Accident:जयपुर में देर रात भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की जोरदार टक्कर में 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…

Last Updated: October 24, 2026 08:37:21 IST

Udta Teer Box Office Collection Day 1:‘उड़ता तीर’ की एंट्री से बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल! रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट

Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…

Last Updated: October 24, 2026 08:08:48 IST

Petrol Diesel Price Today: 24 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? टंकी फुल कराने से पहले जान लें दिल्ली से मुंबई तक के ताजा रेट

Petrol Diesel Price 24 October 2026:दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना और…

Last Updated: October 24, 2026 07:46:29 IST