Gurugram Electricity Issue: गुरुग्राम के कई इलाकों में मंगलवार रात से बिजली आपूर्ति बाधित हुई. अब ये समस्या औद्योगिक क्षेत्र तक बढ़ गई है. बीते 36 घंटों से बिजली जाने के कारण परेशानी और बढ़ गई है.
गुरुग्राम में बिजली सप्लाई बाधित होने से लोग परेशान
Gurugram Electricity Issue: गुरुग्राम जैसे बड़े औद्योगिक शहर में बिजली गुल होने से लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी से लेकर कारोबार तक प्रभावित हो रहे हैं. घरों में अंधेरे और पानी की किल्लत से लोग परेशान हैं, तो दूसरी ओर फैक्ट्रियों में कामकाज पर भी असर पड़ रहा है. हरियाणा में निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों की जारी हड़ताल के बीच साइबर सिटी के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित होने की शिकायतें सामने आई हैं.
हालात से नाराज लोगों ने बुधवार को सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और दौलताबाद फ्लाईओवर व बसई चौक पर जाम लगा दिया. इससे यातायात भी प्रभावित हुआ और मौके पर पहुंची पुलिस को स्थिति संभालनी पड़ी.
भीमगढ़ खेड़ी, दौलताबाद और आसपास के कई ग्रामीण व शहरी इलाकों में बिजली नहीं मिलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. स्थानीय लोगों के मुताबिक, रात करीब 11 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित थी. लंबे समय तक बिजली नहीं आने के कारण लोगों का गुस्सा बढ़ गया. बुधवार को नाराज ग्रामीण दौलताबाद फ्लाईओवर और बसई चौक पर जमा हो गए और सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया. इस दौरान रास्तों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई.
ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली की शिकायत करने के लिए विभाग के अधिकारियों को फोन किया गया लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं की. सूचना मिलने पर गुरुग्राम पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति संभालने की कोशिश की. प्रशासन की तरफ से एक घंटे में परेशानी को खत्म करने की बात कही गई. हालांकि बाद में गुरुवार को भी परेशानी खत्म नहीं हुई, तो शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने फिर से प्रदर्शन किया.
बिजली संकट का असर अब केवल घरों तक सीमित नहीं है. गुरुग्राम के औद्योगिक इलाकों में भी बिजली आपूर्ति बाधित होने से कई यूनिटों का काम प्रभावित हुआ. कादीपुर और बसई जैसे क्षेत्रों से भी औद्योगिक गतिविधियों पर असर पड़ने की जानकारी सामने आई है. लंबे समय तक बिजली नहीं मिलने के कारण कुछ फैक्ट्री संचालकों ने आर्थिक नुकसान की शिकायत की है. वहीं दूसरी ओर बिजली नहीं होने से कुछ इलाकों में पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित होने की बात कही जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं.
ये भी पढ़ें: Delhi Pollution Rules: 1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की नो एंट्री! जानें किन वाहन चालकों पर पड़ेगा असर
Haryana Electricity Strike: हरियाणा में काफी समय से बिजली कर्मचारी हड़ताल पर थे, जो अब…
Tiger shroff firing case: टाइगर श्रॉफ से जुड़े मुंबई फायरिंग मामले में सोनीपत से गिरफ्तार…
Amit Mishra on Virat Kohli: पूर्व स्पिनर अमित मिश्रा का दावा है कि अनिल कुंबले…
Cricket in Olympics: लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की वापसी से पहले पुरुष और…
Delhi Water Crisis: दिल्ली के आधे से ज्यादा इलाकों में जल संकट मंडराने लगा है.…
Married woman and man missing: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में 8 अक्टूबर को अमित गुप्ता…