<

गुरुग्राम में नीले ड्रम की जगह ट्रंक में ठूंसा पति का शव, प्रेमी के साथ रची खौफनाक साजिश! पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

Gurugram Murder Case: गुरुग्राम के युवक की लाश एक ट्रंक के अंदर मिली. हालांकि, पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गुरुग्राम के सेक्टर-53 पुलिस स्टेशन में एक औपचारिक शिकायत दर्ज की गई है. माना जा रहा है कि यह अपराध तीन से चार दिन पहले किया गया था, लेकिन इसका पता रविवार को चला. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है.

Gurugram Trunk Murder Case: देशभर में गर्लफ्रेंड और पत्नियों के बुरे इरादों से जुड़ी कहानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. सोनम रघुवंशी से शुरू हुआ ड्रम कांड अब भारत के किसी न किसी इलाके में ऐसी ही साजिश मिल ही जाती है. ऐसी ही एक ताजा घटना हरियाणा से सामने आई है. जिसे सुन आप भी अपना माथा पकड़ बोलेंगे कि आखिर देश में हो क्या गया है.
गुरुग्राम के युवक की लाश एक ट्रंक के अंदर मिली. हालांकि, पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गुरुग्राम के सेक्टर-53 पुलिस स्टेशन में एक औपचारिक शिकायत दर्ज की गई है. माना जा रहा है कि यह अपराध तीन से चार दिन पहले किया गया था, लेकिन इसका पता रविवार को चला. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, एक 24 साल के युवक जिसका नाम अमन था, उसकी हत्या हुई है. मृतक मूल रूप से बिहार के सहरसा का रहने वाला था और अपनी पत्नी के साथ गुरुग्राम में रह रहा था. रविवार को अमन की लाश एक ट्रंक के अंदर पड़ी मिली. उसके गले पर किसी धारदार हथियार से किए गए घाव मिले, साथ ही उसके चेहरे पर जलने के निशान भी थे.

पत्नी का किसी और के साथ था संबंध

शुरुआती जांच में पता चला कि मृतक की पत्नी और एक अन्य आरोपी सोनू के बीच अवैध संबंध थे, जिसका पता अमन को चल गया था. आरोप है कि इसी बात को लेकर तीन-चार दिन पहले उनके बीच झगड़ा हुआ था. आगे आरोप है कि सोनू ने अपने साथी मोहम्मद सिराज के साथ मिलकर अमन की हत्या की साजिश रची. पुलिस PRO संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है. हालांकि पुलिस ने पुष्टि की है कि आरोपी महिला अमन की पत्नी ही थी, लेकिन वे अभी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या वह सीधे तौर पर इस साजिश में शामिल थी.

मृतक के भाई ने क्या बताया?

मृतक के भाई ने बताया कि इस अपराध में दो पुरुष और एक महिला शामिल थे. उसने बताया कि महिला ने उसे फोन किया और कहा कि हमने तुम्हारे भाई को मार दिया है और उसकी लाश को एक ट्रंक में बंद कर दिया है. यह जानने पर उसने तुरंत पुलिस को फोन करके घटना की जानकारी दी. उसने आगे बताया कि उसका भाई चकरपुर इलाके में रहता था. बताया जा रहा है कि महिला ने उसे यह जानकारी फोन पर लगभग 2:00 बजे रात में दी. अमन के भाई का दावा है कि मृतक की कानूनी तौर पर शादी नहीं हुई थी, बल्कि वह असल में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Kab Hai Radha Ashtami 2026: जन्माष्टमी के बाद राधा अष्टमी क्यों? 15 दिन का ये कनेक्शन है बेहद खास, जानें पूरी वजह

Radha Ashtami 2026 Date: राधा अष्टमी 2026 में 19 सितंबर को मनाई जाएगी. यह पर्व…

Last Updated: September 16, 2026 15:48:13 IST

‘लेडी सुपरस्टार’ का 38 साल पुराना गाना, जो आज भी शादी-पार्टियों की है शान, अनु मलिक की आवाज नाचने पर करती है मजबूर

Evergreen Bollywood Songs: बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाकिनी को लेडी सुपरस्टार कहा जाता है. एक समय था,…

Last Updated: September 16, 2026 15:42:59 IST

भाग्यश्री की गणपति आरती ने सांगली में शाही परिवार में विवाद; पिता बोले, ‘आदित्यराज ही एकमात्र उत्तराधिकारी…’

अभिनेत्री भाग्यश्री की सांगली स्थित अपने परिवार के गणपति उत्सव में वापसी ने परंपरा, उत्तराधिकार…

Last Updated: September 16, 2026 15:37:10 IST

Agra: ‘मेरी पत्नी मुझे पीटती है’: दो पति पहुंचे आगरा पुलिस स्टेशन, अपनी पत्नियों से सुरक्षा करने की लगाई गुहार

दो पति अपनी पत्नियों से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए आगरा के एकता पुलिस स्टेशन…

Last Updated: September 16, 2026 15:14:28 IST

Bigg Boss 20: 5 महीने में क्यों टूटी शादी, ईशा रिखी ने खोली बादशाह की पोल; आखिर कैसे धोखा देते हुए पकड़े गए सिंगर?

Bigg Boss 20: ईशा रिखी ने बिग बॉस 20 में पुराने रिश्ते को लेकर बात…

Last Updated: September 16, 2026 15:13:50 IST