<
Categories: हरियाणा

संगठित अपराध और अराजकता का केंद्र बनकर रह गया हरियाणा, कांग्रेस सांसद ने कहा शासन- प्रशासन की लापरवाही और भाजपा सरकार की लाचारी से प्रदेश में माफिया राज

बेकाबू अपराध के चलते आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है। फायरिंग, फिरौती, रंगदारी, लूट, डकैती, हत्या और दुष्कर्म लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बन गए हैं। भाजपा सरकार लगातार जनता के इस दर्द को अनदेखा कर रही है। कानून व्यवस्था के बिगड़े हालात को देखकर यहीं कहा जा सकता है कि प्रदेश में भाजपा सरकार लाचार खड़ी और प्रदेश में माफिया और जंगलराज है।

India News (इंडिया न्यूज), Congress MP Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा हे कि जिस हरियाणा पहचान हरियाली और खुशहाली के रूप में होती थी, आज उसकी पहचान रोजाना हो रही ताबड़तोड़ फायरिंग को लेकर होती है।

बेकाबू अपराध के चलते आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है। फायरिंग, फिरौती, रंगदारी, लूट, डकैती, हत्या और दुष्कर्म लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बन गए हैं। भाजपा सरकार लगातार जनता के इस दर्द को अनदेखा कर रही है। कानून व्यवस्था के बिगड़े हालात को देखकर यहीं कहा जा सकता है कि प्रदेश में भाजपा सरकार लाचार खड़ी और प्रदेश में माफिया और जंगलराज है।

भाजपा के 11 साल के राज में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर

मीडिया को जारी बयान में सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा के 11 साल के राज में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है, नतीजा आम आदमी भय के साये में जीने को मजबूर है या प्रदेश से पलायन के बारे में सोच रहा है। हरियाणा में माफिया राज, गुंडागर्दी, और गैंगस्टर्स का बोलबाला है, पुलिस व्यवस्था और प्रशासनिक स्तर पर बरती जा रही लापरवाही ने लोगों के जीवन में खौफ भर दिया है। मुख्यमंत्री प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह से विफल रहे हैं। 

क्राइम का ग्राफ लगातर ऊपर जा रहा

सच तो ये है कि आज हरियाणा संगठित अपराध और अराजकता का केेंद्र बनकर रह गया है। सांंसद कुमारी सैलजा ने आरोप लगाया कि जब से प्रदेश में भाजपा की सत्ता में आई है, क्राइम का ग्राफ लगातर ऊपर जा रहा है। आज हालात ऐसे हो गए हैं कि प्रदेश में हरेक व्यक्ति खुद को असुरक्षित महसूस करता है। अपराध इस कद्र बेकाबू हो चुका है, मानो प्रदेश को सरकार नहीं माफिया चला रहे हों।

पहले हरियाणा की पहचान खुशहाली और हरियाली थी, अब बदमाशी और गोली हो गई

सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा के राज से पहले हरियाणा की पहचान खुशहाली और हरियाली थी, उसकी पहचान अब बदमाशी और गोली हो गई है। खुद प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद की सामाजिक प्रगति सूचकांक (एसपीआई) रिपोर्ट में हरियाणा को देश का सबसे असुरक्षित राज्य बताया है। एनसीआरबी की रिपोर्ट खुद बढ़ते अपराध की यही गवाही देती है। एक साल के भीतर प्रदेश में हजार लोगों की हत्याएं हो रही है। कहा जा सकता है कि प्रतिदिन तीन से चार हत्याएं हो रही है।

अपराध कम दिखाने के लिए एफआईआर तक दर्ज नहीं की जा रही

हरियाणा में रेप की वारदातें कम होने के बजाए बढ़ रही है। रोजाना तीन से चार रेप की वारदातें सामने आ रही है।  कुमारी सैलजा ने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध अपराध की बात की जाए तो इनमें भी वृद्धि हो रही है, सरकार अपने ही आंकडों को कैसे झुठला सकती है, अपराध कम दिखाने के लिए एफआईआर तक दर्ज नहीं की जा रही है। पुलिस के पोर्टल पर ऐसी शर्त लगा दी है कि व्यक्ति उसे खोलकर देख नहीं सकता कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है या नहीं।

बदमाशों का इतना खौफ है कि लोग कोई भी उद्योग स्थापित करने से कतराने लगे

कुमारी सैलजा ने कहा कि बढ़ते क्राइम रेट के साथ हरियाणा देश में आगे हैै। 2014-15 में महिलाओं के विरुद्ध अपराध के सालाना मामले थे, जो आज बढ़कर लगभग दोगुना हो गए हैं। इनमें 100 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है।  सांसद ने कहा कि फिरौती, रंगदारी, धमकी और बदमाशों का इतना खौफ है कि लोग कोई भी उद्योग स्थापित करने से कतराने लगे है।

यहीं हालात रहे तो एक न एक दिन प्रदेश उद्योग धंधे दूसरे राज्यों की ओर पलायन कर जाएंगे क्योंकि कामकाज के लिए सुरक्षा की भावना पैदा करना जरूरी है जबकि भाजपा राज में तो अपराधियों का खौफ बढ़ती ही जा रहा है। लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करना सरकार की जिम्मेदारी है और सरकार अपनी इस जिम्मेदारी से भाग नहीं सकती।

Recent Posts

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हुई हत्या; अज्ञात हमलावरों ने जिम के बाहर मारी गोली, बाइक सवार बदमाश फरार

Ankit Baliyan Murder: हरियाणवी गायक और अभिनेता अंकित बलियान की बुधवार शाम शामली में कथित…

Last Updated: August 26, 2026 22:35:34 IST

ब्रिक्स नेताओं की मेजबानी करने वाले थे ये होटल! मिला सड़ा हुआ खाना और कीड़े-मकोड़े, JW मैरियट और अंदाज़ होटल को नोटिस जारी

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने नई दिल्ली के एयरोसिटी स्थित दो होटलों,…

Last Updated: August 26, 2026 22:19:17 IST

Haryana: ‘मुझे मारने वाला मेरा पति है…’, महिला ने मौत से पहले डायरी में लिखा राज, क्रूर पति ने पीट-पीटकर की थी हत्या

पंचकुला के पिंजोर में एक महिला अपनी दुकान के बाहर गंभीर रूप से घायल अवस्था…

Last Updated: August 26, 2026 21:00:12 IST

नेपाल-तिब्बत बाढ़ में ईशा फाउंडेशन के कैलाश समूह के 77 तीर्थयात्री लापता, सद्गुरु ने दी जानकारी

हाल ही में आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु ने एक्स पर जानकारी दी कि ईशा फॉउंडेशन कैलाश…

Last Updated: August 26, 2026 20:18:29 IST

‘उसने कहा, ‘मम्मी, मुझे दर्द हो रहा है’: आईआईटी छात्र की मां का छलका दर्द, जान देने से पहले की थी बात

आईआईटी दिल्ली में एमएससी फिजिक्स के 31 वर्षीय छात्र ऋषिकेश कुमार ने कैंपस के अंदर…

Last Updated: August 26, 2026 19:27:59 IST

Noida Traffic Jam से मिलेगी राहत, फिल्म सिटी से अक्षरधाम के बीच महामाया तक बनेगा एलिवेटेड रोड, देखें डिटेल्स

Noida Elevated Road: नोएडा और दिल्ली के बीच आवागमन जल्द ही आसान और जाम से…

Last Updated: August 26, 2026 18:56:04 IST