<
Categories: हरियाणा

फर्जी इनकम और प्लॉट दिखाकर सिस्टम ने ‘गरीबों’ को बना दिया ‘अमीर’, लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे ग्रामीण दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर

अम्बाला जिले के बराड़ा के गांव नौहनी के गरीब और जरूरतमंद परिवार इन दिनों सरकारी सिस्टम की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे हैं। अचानक फैमिली आईडी में इनकम बढ़ने और फैमली आईडी में प्लॉट दर्शाने के चलते गांव के लगभग 35 से 40 बीपीएल परिवारों के राशन कार्ड रद्द हो चुके है, इससे नाराज़ ग्रामीण पिछले कई दिनों से सीएससी केंद्र, बीडीपीओ कार्यालय और अन्य सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं, लेकिन इन लोगो की कहीं पर कोई भी सुनवाई नहीं हो पा रही है।

India News (इंडिया न्यूज), Ambala News : अम्बाला जिले के बराड़ा के गांव नौहनी के गरीब और जरूरतमंद परिवार इन दिनों सरकारी सिस्टम की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे हैं। अचानक फैमिली आईडी में इनकम बढ़ने और फैमली आईडी में प्लॉट दर्शाने के चलते गांव के लगभग 35 से 40 बीपीएल परिवारों के राशन कार्ड रद्द हो चुके है, इससे नाराज़ ग्रामीण पिछले कई दिनों से सीएससी केंद्र, बीडीपीओ कार्यालय और अन्य सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं, लेकिन इन लोगो की कहीं पर कोई भी सुनवाई नहीं हो पा रही है। 

ग्रामीणों में सरकार के प्रति रोष

जिससे ग्रामीणों में सरकार के प्रति रोष है। गांव नौहनी निवासी पीड़ित अमरजीत सिंह ने बताया कि उसकी फैमिली आईडी में गलती से उसके नाम पर उसके पड़ोसी भूपेंद्र सिंह के दो प्लॉट दर्ज कर दिए गए, इतना ही नहीं उसकी फैमली की इनकम भी सीधे 5 लाख रुपये दिखा दी गई जिसका नतीजा यह हुआ कि उसका राशन कार्ड कट गया और अब वो अधिकारियों से गुहार लगाने में दिन बिता रहा है।

सीईटी फॉर्म भरने के लिए सीएचसी में दस्तावेज दिखाए, तब पता चला कि उनकी फैमिली आईडी में इनकम बढ़ा दी

पीड़ित मंजू देवी ने बताया कि एक विधवा महिला है, जब उनके बच्चों ने सीईटी फॉर्म भरने के लिए सीएचसी में दस्तावेज दिखाए, तब उन्हें पता चला कि उनकी फैमिली आईडी में इनकम बढ़ा दी गई है, जिससे उनका भी बीपीएल राशन कार्ड कट गया। वहीं बुजुर्ग जसमेर पुत्र छित्तर राम ने बताया कि उनके परिवार में सिर्फ वो और उसकी पत्नी है, दोनों बुजुर्ग है और गरीब है, लेकिन पता नहीं किसी ने उनकी फैमली आई डी में चार अगल-अलग प्लॉट दिखा दिए, ये चारो प्लॉट 468.28 वर्ग गज क्षेत्रफल है, इससे उनका राशन कार्ड भी कट गया। अब दोनों बुजुर्ग लोग परेशान होकर सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं।

परिवार को दो महीने से राशन नहीं मिल पाया

वहीं गांव के ही रवि कुमार ने बताया कि उनकी फैमिली आईडी में इनकम को 1.80 लाख से बढ़ाकर 3 लाख रुपये कर दिया गया है, जबकि असल में ऐसा कुछ नहीं है। इससे उनके परिवार को दो महीने से राशन नहीं मिल पाया है और वे इनकम कम करवाने के लिए भटक रहे हैं। नौहनी के ही पवन कुमार की बात की जाए तो उनकी फैमली आईडी में चार-पाचं प्लॉट दिखाकर उनका भी बीपीएल राश्न कार्ड काट दिया गया है। ऐसे में ग्रामीणों में सरकार के प्रति रोष है।

Recent Posts

Delhi NCR Earthquake: रात में अचानक हिली धरती, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भूकंप के झटके

Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…

Last Updated: October 6, 2026 23:25:02 IST

US House of Representatives: आसमान में दिखाया अदम्य साहस, अब अमेरिकी संसद में सम्मान, स्मित मछार के साथ क्रू-यात्रियों का भी जिक्र

US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…

Last Updated: October 6, 2026 22:21:59 IST

Ketu Transit 2026: केतु ने बदला नक्षत्र, 5 दिसंबर तक इन 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं कामयाबी और धन लाभ के रास्ते

Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…

Last Updated: October 6, 2026 21:25:00 IST

Punjab Government CBI investigation: हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मान सरकार, चुनाव से पहले बढ़ा मामला

Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…

Last Updated: October 6, 2026 20:20:31 IST

क्या EPF और NPS आपके रिटायरमेंट के लिए काफी हैं?

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…

Last Updated: October 6, 2026 19:22:29 IST