<
Categories: हरियाणा

Haryana Roadways का यात्रियों को बड़ा तोहफा, जाम नहीं, केवल 6 घंटों में पहुंचेगें Chandigarh

Haryana Roadways New Route: चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों के लिए हरियाणा रोडवेज बड़ा तोहफा लेकर आई है, जिससे अब यात्री मात्र 6 घंटे में चंडीगढ़ पहुंच पाएंगे.

Gurugram to Chandigarh Bus: गुरुग्राम (Gurugram) से चंडीगढ़ (Chandigarh) और पंचकूला (Panchkula) जाने वाले यात्रियों के लिए अब सफर और भी आसान और तेज़ हो गया है. हरियाणा रोडवेज (Haryana Roadways) ने गुरुग्राम डिपो (Gurugram Depo) से नई बस सेवा का ट्रायल शुरू किया है, जो अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (UER-2) से होकर चलेगी. इस नए रूट के जरिए दिल्ली के भारी जाम से बचते हुए यात्रियों का समय लगभग एक घंटा बच जाएगा.

क्या खास है इस नए रूट में?

पहले गुरुग्राम से चंडीगढ़ और पंचकूला के लिए रोडवेज बसें दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) और आईएसबीटी (ISBT) होते हुए जाती थीं. इसमें लगभग 7 से 8 घंटे का समय लग जाता था. लेकिन अब यह नई बस पानीपत (Panipat) होते हुए चंडीगढ़ जाएगी. यूईआर-2 के उद्घाटन के बाद, रोडवेज ने यात्रियों की सुविधा और तेज़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए इस रूट पर बस सेवा शुरू की है। अनुमानित समय के अनुसार, अब यह यात्रा केवल 6 घंटे में पूरी होगी.

क्या है बस सेवा का संचालन और समय?

बस प्रतिदिन सुबह 9:15 बजे गुरुग्राम (Gurugram) से चलेगी. इस रूट पर किराया ₹327 रुपये निर्धारित किया गया है. यदि ट्रायल सफल रहता है और यात्री संख्या अधिक रहती है, तो इस रूट पर अधिक बसों का संचालन भी किया जाएगा. ऋतु शर्मा, टीएम, रोडवेज डिपो, गुरुग्राम ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए पहली बार यूईआर-2 रूट से साधारण बस का संचालन किया गया है. इससे यात्रियों का लगभग एक घंटे का समय बचेगा। शुक्रवार से इस बस सेवा का संचालन शुरू कर दिया गया है.

क्या है नए रूट के फायदे?

  • समय की बचत: दिल्ली के जाम से बचते हुए यात्रा समय घट जाएगा.
  • आरामदायक यात्रा: कम भीड़ और तेज़ मार्ग के कारण सफर अधिक सुखद होगा.
  • भविष्य की योजना: ट्रायल सफल होने पर इस रूट पर नियमित बस सेवा और अन्य बसें भी चलाई जा सकती हैं.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Viral Video: धर्मेंद्र-अमिताभ की याद दिला दी! रिटायरमेंट पर जब दोस्त ने दोस्त को कंधे पर उठाया, तो थम गई सबकी निगाहें

Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…

Last Updated: April 5, 2026 23:51:42 IST

IMD का अलर्ट- दिल्ली-NCR में तेज तूफान के साथ ओलावृष्टि के आसार, किसानों के लिए क्या है जरूरी सलाह?

IMD Weather Alert: रविवार रात से, राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश, ओले…

Last Updated: April 5, 2026 23:37:32 IST

Salman Khan: सलमान खान ने पहने ‘फटे हुए जूते’? वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी; कीमत सुनकर पकड़ लेंगे सिर!

Salman Khan Viral Shoe: सलमान खान के 'फटे जूतों' का वीडियो वायरल, ये कैसा फैशन?…

Last Updated: April 5, 2026 22:12:08 IST

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख माह की पहली एकादशी कब है? जानिए सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पारण का समय

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख का महीना भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है और इसे…

Last Updated: April 5, 2026 21:59:04 IST