<
Categories: हरियाणा

करनाल जिलाध्यक्ष पद पर हुड्डा गुट का कब्जा, कांग्रेस का नया जातीय समीकरण– पंजाबी + एससी पर फोकस, कांग्रेस का नया दांव-कितना असरदार ?

हरियाणा कांग्रेस ने करनाल में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट का दबदबा साफ नज़र आया। पार्टी ने शहरी जिला अध्यक्ष के रूप में पराग गाबा और ग्रामीण जिला अध्यक्ष के रूप में प्रोफेसर राजेश वैध को जिम्मेदारी सौंपी है। यह फैसला हुड्डा खेमे की बड़ी जीत और शैलजा गुट के लिए झटका माना जा रहा है।

प्रवीण वालिया, करनाल India News (इंडिया न्यूज), Karnal News : हरियाणा कांग्रेस ने करनाल में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट का दबदबा साफ नज़र आया। पार्टी ने शहरी जिला अध्यक्ष के रूप में पराग गाबा और ग्रामीण जिला अध्यक्ष के रूप में प्रोफेसर राजेश वैध को जिम्मेदारी सौंपी है। यह फैसला हुड्डा खेमे की बड़ी जीत और शैलजा गुट के लिए झटका माना जा रहा है।

जातीय समीकरणों पर पैनी नज़र

करनाल में लगभग 66 हजार पंजाबी वोटर्स को साधने के लिए कांग्रेस ने पंजाबी समुदाय से पराग गाबा को चुना है। वहीं, अनुसूचित जाति के मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने की रणनीति के तहत प्रो. राजेश वैध को ग्रामीण अध्यक्ष बनाया गया है।

उम्मीदवारों में से हुई सख़्त छनाई

जिला अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस ऑब्ज़र्वर टीम को कुल 66 आवेदन मिले थे। इनमें से शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से 6-6 नाम शॉर्टलिस्ट हुए। शहरी क्षेत्र से निश्चय सोही, पराग गाबा, मनोज वधवा, संजीव कंबोज और गुरविंद्र कौर के नाम आगे बढ़े थे, जिनमें गाबा ने बाज़ी मारी। ग्रामीण क्षेत्र में बसंत राणा, राजेश चौधरी, राजेश वैध और भूपेंद्र लाठर के नाम शामिल थे, जिनमें वैध को अंतिम रूप से चुना गया।

पराग गाबा : पंजाबी समाज का मज़बूत चेहरा

पराग गाबा लंबे समय से पंजाबी वर्ग में सक्रिय हैं। वे अखिल भारतीय खत्री युवा महासभा के प्रदेश संरक्षक हैं। उनके पिता देश राज गाबा भी कांग्रेसी नेता रहे और परिवार दो पीढ़ियों से कांग्रेस से जुड़ा है। विधानसभा और मेयर टिकट की दौड़ में पीछे रहने के बावजूद अब उन्हें पार्टी ने बड़ा जिम्मा सौंपा है।

प्रो. राजेश वैध : एससी वोट बैंक का भरोसा

प्रो. राजेश वैध अनुसूचित जाति समाज में प्रभावशाली माने जाते हैं। उन्होंने 2009 में बीएसपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा और बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए। 2014 से 2020 तक वे हरियाणा लोक सेवा आयोग के सदस्य रहे। लंबे राजनीतिक अनुभव और हुड्डा से नज़दीकी के चलते पार्टी को उम्मीद है कि वे एससी वोटरों को फिर से कांग्रेस से जोड़ पाएंगे।

बीजेपी के समीकरणों को सीधी चुनौती

फिलहाल करनाल में बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर (जाट समाज) हैं। वहीं, पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल तथा विधायक जगमोहन आनंद पंजाबी वर्ग से आते हैं। कांग्रेस ने पराग गाबा और राजेश वैध की नियुक्ति कर इन जातीय समीकरणों को टक्कर देने का संदेश दिया है। 

Recent Posts

छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 विधानसभा में पास, बीजेपी विधायकों ने लगाए जय श्री राम के नारे तो कांग्रेस ने किया वॉकआउट

Chhattisgarh Freedom of Religion Bill 2026: छत्तीसगढ़ की विधानसभा में 'छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026'…

Last Updated: March 19, 2026 20:54:01 IST

8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर क्या है और कैसे तय करेगा आपकी सैलरी? 8वें वेतन आयोग से जुड़ा बड़ा सवाल

Fitment Factor Salary Calculation:  8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों…

Last Updated: March 19, 2026 20:50:59 IST

प्रेम संबंध या दुष्कर्म? किस वजह से गई कॉलेज छात्रा की जान, जंगल में लाश मिलने से उठ रहे कई सवाल

Odisha News: ओडिशा से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है. दरअसल,…

Last Updated: March 19, 2026 20:35:57 IST

‘अगर जान नहीं दी तो…’ मुंबई पुलिस के जवान ने क्यों लगाया मौत को गले? सुसाइड नोट में खुला हैरान कर देने वाला सच

Mumbai Police Constable Suicide: मुंबई पुलिस के जवान भैयासाहब वावले की मौत ने सबको झकझोर…

Last Updated: March 19, 2026 20:32:50 IST

धर्मा प्रोडक्शन के साथ ‘कुकू की कुंडली’ लेकर आ रहे भुवन बम, दिखेगी रोमांटिक इंसान की परफेक्ट लव स्टोरी

भुवन बम अब नई सीरीज कुकू की कुंडली में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म…

Last Updated: March 19, 2026 20:31:12 IST

IPL 2026 की टिकट प्राइस कितनी होगी? क्या है बुक करने का तरीका, किस ऐप पर होगी बुकिंग, जानें

IPL 2026 Ticket Booking Process: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो…

Last Updated: March 19, 2026 20:26:14 IST