<
Categories: हरियाणा

हरियाणा में गुंडागर्दी चरम पर : कैथल में पूर्व भाजपा नेता रामजवारी शर्मा पर हमला, वीडियो वायरल, शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई

जिले के पुण्डरी थाना क्षेत्र में गुंडागर्दी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता और पूर्व पदाधिकारी पंडित रामजवारी शर्मा पर माफिया तत्वों ने उनके ही घर के बाहर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में उनकी आँख पर गंभीर चोट आई है। कैंथल सिविल अस्पताल ने हालात को गंभीर देखते हुए उन्हें चंडीगढ़ PGI रेफर कर दिया है।

India News (इंडिया न्यूज), Kaithal News : जिले के पुण्डरी थाना क्षेत्र में गुंडागर्दी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता और पूर्व पदाधिकारी पंडित रामजवारी शर्मा पर माफिया तत्वों ने उनके ही घर के बाहर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में उनकी आँख पर गंभीर चोट आई है। कैंथल सिविल अस्पताल ने हालात को गंभीर देखते हुए उन्हें चंडीगढ़ PGI रेफर कर दिया है।

पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय घटना का इंतजार किया

बताया जा रहा है कि 67 वर्षीय रामजवारी शर्मा पिछले कई दशकों से भाजपा की राजनीति से जुड़े रहे हैं और वर्ष 1982 से पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। शर्मा गंभीर रूप से शुगर के मरीज हैं और इंसुलिन इंजेक्शन पर निर्भर रहते हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि शर्मा ने पहले भी कई बार पुण्डरी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन पर हमले की साज़िश रची जा रही है, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय घटना का इंतजार किया। अब उनकी पिटाई का CCTV फुटेज वायरल हो गया है, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।

Kaithalnews1

हमलावरों पर न तो पुलिस का कोई खौफ है और न ही कानून का डर

स्थानीय लोगों का कहना है कि हमलावरों पर न तो पुलिस का कोई खौफ है और न ही कानून का डर। यही वजह है कि दिन-दहाड़े नेता के घर के बाहर मारपीट की घटना अंजाम दी गई। गौरतलब है कि पंडित रामजवारी शर्मा ने हाल ही में मुख्यमंत्री के स्वागत कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया था और उन्हें परसा भेट किया था। यह घटना न केवल पुलिस की लापरवाही को उजागर करती है बल्कि यह सवाल भी खड़ा करती है कि जब शिकायत करने वाले वरिष्ठ नेता सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Recent Posts

कोलकाता पोर्ट सीट पर बीजेपी ने किसे बनाया उम्मीदवार? छठी लिस्ट जारी कर सबको चौंकाया

BJP Kolkata Port Seat Candidate: पार्टी ने कोलकाता पोर्ट सीट के लिए युवा नेता राकेश सिंह…

Last Updated: April 8, 2026 12:18:18 IST

₹10 की मेथी बनाम ₹600 की मेथी, भारतीय सब्जी की कीमत को लेकर इंटरनेट पर मचा तहलका, नेटिजंस में छिड़ी बहस

अमेरिका में रहने वाली एक भारतीय महिला ने अपने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो…

Last Updated: April 8, 2026 12:14:34 IST

OFSS Bihar 11th Admission 2026: बिहार बोर्ड इंटर में दाखिले के लिए आवेदन शुरू, इस Direct Link से करें अप्लाई

OFSS Bihar 11th Admission 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) 11वीं (इंटरमीडिएट) एडमिशन 2026 के लिए…

Last Updated: April 8, 2026 11:45:31 IST

एक्टर की मौत फिर सौरव गांगुली की क्यों हो रही फजीहत? अब स्वस्तिका मुखर्जी ने क्रिकेटर पर निकाला भड़ास

Rahul Banerjee Death:न्यूज़ एजेंसी ANI ने बताया कि राहुल अपनी को-एक्टर स्वेता मिश्रा के साथ…

Last Updated: April 8, 2026 11:44:11 IST